
अपडेटेड 27 October 2025 at 23:07 IST
Healthy Drink: बदलते मौसम में गले में खराश और बंद नाक ने कर दिया परेशान? रोजाना पिएं ये काढ़ा, मिलेगी राहत
मौसम बदलते ही सर्दी, खांसी, गले में खराश और नाक बंद होना बहुत आम समस्या बन जाती है। दवा लेने से अस्थायी राहत मिलती है, लेकिन अगर आप कुछ दिन तक रोजाना घरेलू नुस्खा अपनाएं तो इन समस्याओं से प्राकृतिक तरीके से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम बता रहे हैं एक ऐसा आयुर्वेदिक काढ़ा, जो न केवल गले के दर्द में राहत देता है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि और फायदे क्या हैं?
- फोटो गैलरी
- 2 min read

जरूरी सामग्री:
- तुलसी के 5-6 पत्ते
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 3-4 काली मिर्च
- 1 चुटकी हल्दी
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
- 1 कप पानी
- 1 चम्मच शहद

बनाने की विधि:
एक पैन में एक कप पानी डालें और उसमें तुलसी, अदरक, काली मिर्च और दालचीनी डाल दें। इसे 5-7 मिनट तक उबालें, जब तक पानी थोड़ा कम न हो जाए।
Advertisement

अब इसमें एक चुटकी हल्दी डालकर 1 मिनट और उबालें। गैस बंद करके इसे छान लें। जब काढ़ा थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसमें शहद मिलाएं।
Image: freepik
कब और कैसे पिएं:
- सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले गर्मागर्म काढ़ा पिएं।
- दिन में एक बार नियमित रूप से 5–7 दिन तक लेने से गले की खराश, खांसी और बंद नाक में बहुत राहत मिलेगी।
Advertisement

फायदे:
अदरक और काली मिर्च गले की सूजन और बलगम को कम करते हैं। तुलसी और हल्दी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

दालचीनी सर्दी-जुकाम में राहत देती है और गले को गर्म रखती है। शहद गले को मुलायम बनाता है और जलन को शांत करता है।
Image: Pexels
इन बातों का रखें ख्याल
- यह काढ़ा 6 साल से छोटे बच्चों को न दें।
- अगर गले में जलन या एसिडिटी की समस्या हो तो हल्दी की मात्रा थोड़ी कम रखें।

बदलते मौसम में दवाओं पर निर्भर रहने से बेहतर है कि आप अपने किचन में मौजूद इन घरेलू चीजों से शरीर को स्वस्थ रखें।
Image: freepik
रोजाना यह काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम, गले की खराश और बंद नाक जैसी परेशानियां दूर रहेंगी और आप रहेंगे फिट और एनर्जेटिक।
Image: UnsplashDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 27 October 2025 at 23:07 IST