health benefits of tragacanth gum gond katira khane ke fayde kya hai

Gond Katira Benefits: सेहत के लिए संजीवनी बूटी है गोंद कतीरा, जानें इसे खाने का सही तरीका और समय, मिलेंगे अनेक फायदे

गोंद कतीरा आयुर्वेद में बेहद खास माना जाता है। यह एक प्राकृतिक गोंद है, जो कतीरा नामक पौधे के तने और जड़ों से निकलता है। गोंद कतीरा दिखने में सफेद और हल्का ट्रांसपेरेंट होता है। बता दें कि इसे पानी में भिगोने पर यह फूलकर जेल जैसा हो जाता है और यहीं से शुरू होते हैं इसके सेहत से जुड़े कई फायदे। आइए जानते हैं गोंद कतीरा खाने के फायदे और सही समय-

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गोंद कतीरा खाने के फायदे

गर्मी से राहत

गोंद कतीरा शरीर को ठंडक देता है। गर्मियों में इसे शरबत या ठंडे दूध में मिलाकर पीने से लू और हीट स्ट्रोक से बचाव होता है।

Image: Pexels
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पाचन तंत्र मजबूत करता है

यह पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है। पेट में जलन, कब्ज या एसिडिटी की समस्या होने पर गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इम्यूनिटी बढ़ाता है

गोंद कतीरा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।

Image: Freepik
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

त्वचा और बालों के लिए अच्छा

इसे खाने से त्वचा में निखार आता है और यह झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, बालों को अंदर से पोषण भी मिलता है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद

यह शरीर में ऊर्जा और ताकत बढ़ाता है। महिलाओं के लिए यह हार्मोन संतुलन में मदद करता है और पुरुषों के लिए यह कमजोरी और थकान दूर करने में असरदार है।

Image: Shutterstock
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वजन घटाने में मददगार

गोंद कतीरा पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है।

Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गोंद कतीरा खाने का सही समय

  • गर्मियों में इसे सुबह खाली पेट या दोपहर के समय शरबत के रूप में लेना सबसे अच्छा है।
  • सर्दियों में इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए क्योंकि यह शरीर को ठंडा करता है।
Image: Freepik
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गोंद कतीरा खाने का सही तरीका

  • रातभर पानी में भिगो दें।
  • सुबह यह फूलकर जेल की तरह दिखने लगेगा।
  • इस जेल को शरबत, दूध या ठंडाई में डालकर पिया जा सकता है।
  • आप चाहें तो इसे दही या फालूदा के साथ भी ले सकते हैं।
Image: FreePik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड