Harnaaz Sandhu

Harnaaz Sandhu: ये है हरनाज संधू की स्पेशल वेट लॉस ड्रिंक, एक गिलास पानी में मिलाएं ये चीज, चेहरे पर भी आएगा निखार

Harnaaz Sandhu: पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू का ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान है। 2021 में ये खिताब जीतने के बाद उन्होंने काफी वजन बढ़ा लिया था जिसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया। हालांकि, अब वो पहले से कई गुना फिट हो गई हैं।

camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘बागी 4’ स्टार हरनाज संधू इन दिनों अपने कमाल के ट्रांसफॉर्मेशन से सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। फैंस को उनका ये फिट और टोन्ड अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Image: Instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हरनाज संधू ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में इसे लेकर बात भी की थी। उन्होंने अपनी ब्यूटी और फिटनेस का राज एक स्पेशल पानी वाली ड्रिंक को बताया है।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हरनाज संधू अपनी दिन की शुरुआत इस पानी के साथ करती हैं। वो खाली पेट हर सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर पीती हैं। 

Image: Pinterest
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मॉडल और एक्ट्रेस ने कहा कि इससे शरीर के सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और ये पेट को साफ करने का काम करता है। आप भी इसे ट्राय करना चाहते हैं तो पहले इसके फायदे जान लीजिए।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ये डिटॉक्सिफिकेशन करता है यानि रातभर शरीर में जमा टॉक्सिन्स को निकालता है। इस पानी से आपका पेट साफ होता है और पाचन में सुधार आता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है जिससे वजन जल्दी घटता है। 

Image: Freepik
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नमक का पानी आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। ये आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है। इससे आपके चेहरे पर चमक आती है जिससे आपको नैचुरल ग्लो मिलता है। 

Image: Freepik
Published By:
 Sakshi Bansal

पब्लिश्ड