
Hantavirus: हंता वायरस से तीन की मौत, कैसे करता है संक्रमित? जानें इसके लक्षण और बचाव
Hantavirus: हंता वायरस से दुनियाभर में खौफ फैल रहा है। इससे हाल ही में 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आते ही #HantaVirus ट्रेंड करने लगा। ऐसे में लोग इस वायरस को लेकर अपना डर जाहिर कर रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
अटलांटिक महासागर में 'एमवी होंडियस' नाम के क्रूज शिप पर हंता वायरस के फैलने से तीन लोगों की जान चली गई। इस वायरस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
Image: Freepik
ऐसे में जानते हैं कि आखिर हंता वायरल है क्या, कैसे फलता है, इसके लक्षण और बचाव क्या है।
Image: AIAdvertisement
हंता वायरल चूहों से फैलता है। WHO के मुताबिक, अगर कोई इंसान चूहों के मल-मूत्र या उसके लार के संपर्क में आने के बाद अपने चेहरे को छूता है तो हंता से संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाती है।
यह इंसान के फेफड़ों या किडनी पर सीधा अटैक करता है। फेफड़ों में संक्रमण होने पर सांस लेने में तकलीफ होती है, जिससे मरीज की जान तक जा सकती है।
Advertisement
आमतौर पर हंता वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलता है। इसके संक्रमण का पता लगने में एक से आठ हफ्तों का समय लग सकता है।
हंता वायरस से अगर कोई संक्रमित होता है तो उसे सर्दी, बदन दर्द, बुखार, थकान, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और उल्टी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
इसके अलावा इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर सांस लेने में तकलीफ, फेफड़ों में पानी भरना, किडनी फेल होना, लो बल्ड प्रेशर जैसी समस्या हो सकती है।
हंता वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई का खास ख्याल रखना जरूरी है। चूहों या गंदगी वाली जगहों से दूरी बनाकर रखें और घरों को साफ रखें।
Image: Freepik
किसी संक्रमित जगह की सफाई करते समय मास्क या ग्लव्स का उपयोग करना फायदेमंद साबित हो सकता है।