
अपडेटेड 6 October 2025 at 18:20 IST
Tanning Removal Tips: हाथ-पैर पड़ गए हैं धूप में काले? आजमाएं खीरे से बना ये घरेलू नुस्खा, चमक उठेगी त्वचा
गर्मियों या धूप में ज्यादा देर रहने से हाथ-पैर और चेहरा टैन हो जाते हैं। ऐसे में स्किन का नेचुरल ग्लो फीका पड़ने लगता है और रंगत भी डल दिखने लगती है। अगर आप भी सन टैनिंग से परेशान हैं और महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च नहीं करना चाहतीं, तो घर में मौजूद खीरा आपके बहुत काम आ सकता है। खीरा त्वचा को ठंडक देने के साथ टैनिंग भी हटाता है। आइए जानते हैं इससे बना आसान घरेलू नुस्खा क्या है?
- फोटो गैलरी
- 1 min read
1/5
|
|

किन चीजों से हटाएं टैनिंग?
- 1 खीरा
- 1 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच गुलाब जल
2/5
|
|

टैनिंग हटाने के लिए घरेलू नुस्खा
सबसे पहले एक खीरे को कद्दूकस कर लें। अब इसमें बेसन और गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
Image: Meta AIAdvertisement
3/5
|
|

इस पेस्ट को टैन हुई स्किन यानी हाथ-पैर पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें। अब हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें।
Image: Freepik4/5
|
|

क्या हैं फायदे?
- खीरा त्वचा को ठंडक देता है और टैनिंग को हल्का करता है।
- बेसन स्किन को क्लीन और ब्राइट बनाता है।
- गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट रखता है और नेचुरल ग्लो देता है।
Advertisement
5/5
|
|

अन्य जरूरी टिप्स
- इस नुस्खे को हफ्ते में 3 बार लगाएं, जल्दी फर्क दिखेगा।
- धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
- खीरे का जूस रोजाना स्किन पर लगाने से भी टैनिंग कम होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 6 October 2025 at 18:20 IST