
Gular ki Sabji Recipe: मटन-चिकन भी फेल है गूलर की इस लाजवाब सब्जी के आगे, बेहद आसान है बनाना; नोट करें रेसिपी
यदि आप मटन और चिकन के शौकीन हैं, लेकिन कुछ शाकाहारी और बेहद लाजवाब ट्राई करना चाहते हैं, तो गूलर की सब्जी एक बेहतरीन विकल्प है। स्वाद में दमदार और सेहत के गुणों से भरपूर यह सब्जी इतनी स्वादिष्ट बनती है कि इसके आगे नॉन-वेज का स्वाद भी फीका लगने लगता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
गूलर एक ऐसा जंगली फल है जिसे आयुर्वेद में औषधि और रसोई में 'शाकाहारी मीट' माना जाता है। जब इसे सही मसालों के साथ बनाया जाता है, तो इसका स्वाद और बनावट बिल्कुल मटन या चिकन जैसी लगती है।
सामग्री - ताजे गूलर, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट, सरसों का तेल, तेज पत्ता, लौंग और जीरा आदि।
Advertisement
गूलर के ऊपरी सिरों को काट लें और बीच से दो हिस्सों में बांटें। अंदर के बीज और रेशों को चाकू से साफ कर लें। साफ गूलर को प्रेशर कुकर में थोड़े पानी और नमक के साथ 1-2 सीटी तक उबालें ।
कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। इसमें तेज पत्ता और लौंग डालें। अब बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
Advertisement
मसालों का घोल हल्दी, मिर्च, धनिया डालें और तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। यही इस सब्जी के असली स्वाद का राज है।
भुने हुए मसाले में उबले हुए गूलर डालें और 2-3 मिनट तक साथ में भूनें। आवश्यकतानुसार पानी डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं। गरम मसाला डालें। गूलर की सब्जी तैयार।