
Green Tea: वजन घटाने के लिए कर रहे हैं ग्रीन टी का सेवन? यह सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान भी
मिलावटी खानपान के दौर में हर किसी को हेल्दी रहना पसंद है। हर शख्स चाहता है कि वह हेल्दी खानपान का सेवन करे। ग्रीन टी आजकल हर कोई पी रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि ग्रीन टी पीने के नुकसान भी हो सकता है?
- फोटो गैलरी
- 1 min read
Green Tea में कैफीन और टैनिन भी होते हैं। इसकी वजह से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कैफिन की वजह से अगर ग्रीन टी का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो नींद आने में परेशानी होगी।
Image: Canva
ग्रीन टी के अदिक सेवन से ना केवल आपको घबराहट होती है, बल्कि दिल की धड़कन भी बढ़ जाती है। कुछ लोगों की ग्रीन टी से खुजली या फिर एलर्जी भी होती है।
Image: CanvaAdvertisement
ग्रीन टी में मौजूद टैनिन की वजह से आपके पेट में समस्या हो सकती है। पेट दर्द, दस्त या फिर मतली की दिक्कत भी आ सकती है।
Image: Canva
इसकी वजह से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। अगर शरीर में आयरन की कमी होगी तो अनीमिया की दिक्कत भी आ सकती है।
Image: CanvaAdvertisement
कैफिन का ज्यादा असर आपके नर्वस सिस्टम पर भी पड़ता है। इसकी वजह चिड़चिड़ापन होने की संभावना होती है। गर्भवती महिलाओं का ग्रीन टी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
Image: canvaDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।