Ghevar Recipe

Ghevar Recipe: सावन में त्योहारों का मजा हो जाएगा दोगुना, घर पर ही बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर

Ghevar Recipe: घेवर राजस्थान की सबसे फेमस मिठाइयों में से एक है। सावन के महीने और त्योहारों पर इसे विशेष रूप से बनाया और खाया जाता है। बाजार में मिलने वाला घेवर तो हम सभी खाते हैं, लेकिन घर पर बनी शुद्ध मिठाई की बात ही कुछ और है। थोड़ी सी मेहनत से आप घर में ही स्वादिष्ट और जालीदार घेवर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आवश्यक सामग्री: घेवर बनाने के लिए आपको मैदा, घी, दूध, ठंडा पानी, चीनी, इलायची और सूखे मेवों की जरूरत होगी। घेवर को तलने के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार घी या रिफाइंड तेल को इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Image: AI
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बर्तन में घी लें, उसे अच्छी तरह फेंटें। इसमें थोड़ा-थोड़ा करके मैदा मिलाएं। इसके बाद इसमें दूध और ठंडा पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लें। घोल ज्यादा गाढ़ा न हो, क्योंकि घेवर को जालीदार बनाते हैं। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक गहरी कढ़ाई में घी गर्म करें। जब घी अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घोल डालें। घोल डालते समय बीच में जगह बनती रहेगी, जिससे घेवर की जालीदार शेप तैयार होगी।

Image: AI
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब घेवर का रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तो इसे सावधानी से बाहर निकाल लें। इसी तरह बचे हुए घोल से दूसरे घेवर तैयार कर लें। एक पैन में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

घेवर को थोड़ी देर के लिए इस चाशनी में डालें और फिर बाहर निकाल लें। इसके ऊपर मलाई, रबड़ी या बारीक कटे हुए सूखे मेवे डालकर इसे सजाएं। घेवर बनाते समय घोल को ज्यादा गाढ़ा न रखें। 

Image: AI
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड