Ganesh

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लाने जा रहे हैं घर? तो पहले जान लें ये नियम

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर अगर आप भी बप्पा को घर लाने जा रहे हैं, तो आपको इसके पहले इसके नियमों के बारे में जरूर जान लें।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
Ganesh Chaturthi 2024: देशभर में हर साल बड़ी ही धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह 7 सितंबर 2024 दिन शनिवार को मनाया जा रहा है। Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
इस दिन लोग बप्पा को घर लेकर आते हैं और 10 दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं और फिर धूमधाम से गणेश जी को विदा करते हैं। अगर आप बप्पा को घर लाने जा रहे हैं, तो इसके कुछ नियमों के बारे में जान लें। Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
गणपति बप्पा की प्रतिमा को घर लाते समय साफ, स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए। वहीं अगर बप्पा की प्रतिमा साथ लाने के दौरान महिलाएं हो तो उन्हें सोलह श्रृंगार करना चाहिए। Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
बप्पा को घर लाने से पहले उनको जहां स्थापित करना है उस जगह को अच्छे साफ-सुथरा करके सजाना चाहिए। साथ ही वहां लाल रंग का कपड़ा बिछा कर उस जगह पर गंगाजल का छिड़काव कर उसकी शुद्धि करनी चाहिए। Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा को विराजमान करने के बाद उन्हें जनेऊ जरूर अर्पण करना चाहिए। साथ ही उनके सामने कलश स्थापित करना न भूलें। Image: shutterstock
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
कलश स्थापना के बाद उन्हें दूर्वा घास, पुष्प और मोदक चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा, अखंड ज्योत भी जलाना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने पर व्यक्ति को गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
जब घर में बप्पा की स्थापना हो जाए तो इसके बाद पूरे विधि विधान से गणपति महाराज पूजा-अर्चना करनी चाहिए और साथ में ही आरती उतारनी चाहिए। साथ ही उनसे अपने परिवार की सुख, समृद्धि की कामना करनी चाहिए। Image: Shutterstock

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Sadhna Mishra

पब्लिश्ड