fruit custard recipe for summer creamy sugar-free-fruit-custard-recipe-healthy summer recipe without sugar

Fruit Custard Recipe In Summer: गर्मी में बिना चीनी के घर में बनाएं क्रीमी फ्रूट कस्टर्ड, बच्चे भी हो जाएंगे दीवाने; नोट करें आसान रेसिपी

Creamy Fruit Custard Recipe: गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा, हल्का और हेल्दी खाने का मन करता है। ऐसे में फ्रूट कस्टर्ड एक परफेक्ट डेज़र्ट है। खास बात ये है कि आप इसे बिना चीनी के भी बना सकते हैं, जिससे यह और भी हेल्दी बन जाता है। अगर आपके घर में बच्चे मीठा खाने के शौकीन हैं, तो यह रेसिपी उन्हें जरूर पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं आसान तरीके से बिना चीनी वाला क्रीमी फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 2 कप दूध, 1 बड़ा चम्मच कस्टर्ड पाउडर, 1 कप कटे हुए फल, 5-6 खजूर या 2 चम्मच शहद, 4-5 बादाम, 4-5 काजू, 2-3 इलायची। आप चाहें तो केवल एक फ्रूट का इस्तेमाल करके भी कस्टर्ड तैयार कर सकते हैं।
 

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: एक पैन में दूध को मध्यम आंच पर गर्म करें। थोड़ा सा दूध अलग निकालकर उसमें कस्टर्ड पाउडर घोल लें ताकि उसमें गुठलियां न रहें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब दूध उबलने लगे, तो उसमें कस्टर्ड वाला मिश्रण डालें और लगातार चलाते रहें। 3-4 मिनट में दूध गाढ़ा होने लगेगा। अब इसमें कटे हुए खजूर डालें या शहद मिलाएं। 

Image: AI
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गैस बंद करके कस्टर्ड को ठंडा होने दें। फिर इसे फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए रख दें। सर्व करने से पहले इसमें कटे हुए फ्रूट्स डालें और अच्छे से मिक्स करें।
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड बाउल में निकालें और ऊपर से कुछ ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे आइसक्रीम के साथ भी परोस सकते हैं। 

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बहुत खट्टे फल जैसे अनानास या कीवी कस्टर्ड में डालने से बचें, इससे स्वाद बिगड़ सकता है। हमेशा फल ठंडा होने के बाद ही डालें, वरना कस्टर्ड फट सकता है। 

Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर ज्यादा क्रीमी टेक्सचर चाहिए तो थोड़ा सा क्रीम भी मिला सकते हैं। गर्मी में यह बिना चीनी वाला फ्रूट कस्टर्ड न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। 

Image: Freepik
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इससे कस्टर्ड में नेचुरल मिठास आएगी और चीनी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिलाएं। एक बार इसे घर पर जरूर बनाएं, बच्चे ही नहीं बड़े भी इसके दीवाने हो जाएंगे। 
 

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड