fridge-water-leakage-problem-fix without mechanic saves money desi-jugaad easy hacks

Fridge Water Leakage Problem: फ्रिज के नीचे से निकलकर बह रहा है पानी? न बुलाए मैकेनिक, इन देसी जुगाड़ से करें ठीक; बचेंगे पैसे

Fridge Service Tips: गर्मी के मौसम में फ्रिज हर घर की सबसे जरूरी चीज बन जाता है। लेकिन कई बार अचानक फ्रिज के नीचे पानी जमा होने लगता है। फर्श गीला हो जाता है और लोग घबरा कर तुरंत मैकेनिक को बुला लेते हैं। जबकि कई बार यह समस्या छोटी होती है, जिसे आप घर पर ही आसान तरीकों से ठीक कर सकते हैं। अगर आपके फ्रिज के नीचे से भी पानी निकल रहा है, तो पहले ये आसान देसी उपाय जरूर ट्राई करें। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और परेशानी भी जल्दी दूर हो जाएगी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ड्रेनेज पाइप का जाम होना। फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद न होना। डिफ्रॉस्ट ट्रे में गंदगी जमा होना। फ्रिज का ज्यादा ठंडा सेट होना। रबर गैस्केट खराब होना। इन वजहों से ही फ्रिज से पानी निकलता है। 

Image: Freepik
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ड्रेनेज पाइप को करें साफ: कई बार फ्रिज के अंदर मौजूद ड्रेनेज होल में बर्फ या गंदगी फंस जाती है। इससे पानी बाहर निकलने लगता है। सबसे पहले फ्रिज बंद करें। पीछे की तरफ मौजूद ड्रेनेज पाइप देखें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पतली स्टिक या कॉटन बड से हल्के हाथों से सफाई करें। गुनगुना पानी डालकर चेक करें कि पाइप खुला है या नहीं। इस आसान तरीके से लीकेज की समस्या खत्म हो सकती है।
 

Image: Freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद करें: अगर फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता, तो अंदर नमी बनने लगती है। यही नमी बाद में पानी बनकर नीचे आने लगती है। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दरवाजे की रबर को साफ कपड़े से पोंछें। देखें कि रबर ढीली या फटी हुई तो नहीं है। जरूरत पड़े तो रबर बदलवा लें। 

Image: Freepik
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तापमान ज्यादा कम न रखें: कई लोग फ्रिज को बहुत ज्यादा ठंडा कर देते हैं। इससे अंदर बर्फ ज्यादा जमती है और पिघलने पर पानी बाहर आने लगता है। 

Image: AI
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फ्रिज का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस रखें। फ्रीजर को जरूरत से ज्यादा लो टेम्परेचर पर न चलाएं।  फ्रिज के नीचे पानी निकलना हमेशा बड़ी खराबी का संकेत नहीं होता। 

Image: Freepik
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फ्रिज के पीछे एक ट्रे होती है जिसमें पानी जमा होता है। इसमें गंदगी भर जाए, तो पानी बाहर निकल सकता है। फ्रिज बंद करके पीछे की ट्रे निकालें। गुनगुने पानी से साफ करें। सूखने के बाद वापस लगा दें।

Image: Freepik
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कंप्रेसर में खराबी, पाइप टूटना या अंदरूनी लीकेज हो, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की मदद लेना बेहतर रहेगा। कई बार थोड़ी सफाई और सही देखभाल से यह समस्या आसानी से ठीक हो जाती है।

Image: Freepik
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड