
Foods Avoid With Non Veg: क्या बिरयानी के बाद तरबूज खाने से हो सकती है मौत? यहां पढ़िए नॉनवेज के साथ क्या-क्या नहीं खाना चाहिए
What Not To Eat With Non Veg Biryani: नॉनवेज बिरयानी खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि लोग पेट भरने के बाद भी थोड़ा और खा लेते हैं। वहीं एक ही परिवार के चार सदस्यों की फूड पॉइजनिंग के कारण मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस परिवार ने रात के खाने में भारी नॉनवेज भोजन किया था और उसके कुछ घंटों बाद तरबूज का सेवन किया था। तो चलिए जानते हैं कि नॉनवेज बिरयानी खाने के बाद किन चीजों से बचना चाहिए।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
डेयरी प्रोडक्ट्स से करें परहेज: बिरयानी खाने के तुरंत बाद दूध, दही या लस्सी पीना सही नहीं माना जाता है। नॉनवेज और दूध का कॉम्बिनेशन पाचन पर भारी पड़ सकता है। इससे गैस, अपच या पेट दर्द हो सकती है।
Image: Freepik
खट्टे फल तुरंत न खाएं: नींबू, संतरा, मौसमी जैसे खट्टे फल बिरयानी के बाद तुरंत खाने से बचें। ये पेट में एसिडिटी बढ़ा सकते हैं। पाचन प्रक्रिया बिगड़ सकती है।
Image: FreepikAdvertisement
ठंडी चीजें न लें: बिरयानी खाने के बाद आइसक्रीम या ठंडा पीना सही नहीं है। गर्म और भारी खाने के बाद ठंडी चीजें पाचन को धीमा कर देती हैं। इससे पेट भारी और सुस्ती महसूस हो सकती है।
Image: Freepik
फल खाने में करें थोड़ा गैप: भले ही फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन नॉनवेज खाने के तुरंत बाद फल खाने से गैस बन सकती है। कम से कम 1-2 घंटे का अंतर रखें।
Image: AIAdvertisement
चाय या कॉफी तुरंत न पिएं: बिरयानी के बाद तुरंत चाय या कॉफी पीने से शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो सकता है। पाचन पर भी असर पड़ता है।
Image: Freepik
भारी मिठाइयों से दूरी रखें: बिरयानी खुद ही एक भारी भोजन है, इसके बाद भारी मिठाई खाने से कैलोरी ज्यादा हो जाती है। पेट में भारीपन और अपच हो सकता है।
Image: Freepik
बिरयानी खाने के बाद हल्का गुनगुना पानी पिएं। इसके अलावा थोड़ा टहल लें ताकि पाचन अच्छा रहे। 1-2 घंटे बाद ही कुछ और खाएं।
नॉनवेज बिरयानी का मजा तभी सही है जब आप उसे सही तरीके से खाएं। खाने के बाद कुछ गलत चीजें लेने से स्वाद का मजा तो खराब होता ही है, साथ ही सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।