
अपडेटेड 30 July 2025 at 14:42 IST
Foods to Avoid in Morning: सुबह खाली पेट में ये चीजें खाने से बचें, वरना हो सकती है कब्ज या एसिडिटी
सुबह खाली पेट वही चीजें खानी चाहिए जिससे आपको परेशानी ना हो। खाली पेट अगर आप कुछ भी खा लेते हैं, तो फिर आपको कब्ज, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सुबह के समय खाली पेट में हमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

डॉक्टरों की सलाह होती है कि सुबह का सबसे पहला आहार भरपूर और हेल्दी होोना चाहिए। सोकर उठने के बाद हमारा पेट खाली रहता है।
Image: Canva
ऐसे में अगर आप हेल्दी चीजें नहीं खाते हैं, तो पेट की स्थिति बिगड़ सकती है।
Image: CanvaAdvertisement

केला में पोटैशियम और आयरन होता है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो है, लेकिन खाली पेट में नहीं खाना चाहिए।
Image: Canva
खाली पेट में संतरा, अंगूर और मौसमी जैसे खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। इससे आपको कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
Image: CanvaAdvertisement

खाली पेट में टमाटर भी नहीं खाना चाहिए। टमाटर में टैनिक एसिड होता है, और खाली पेट में इसे खाने पर एसि़डिटी की समस्या हो सकती है।
Image: Freepik/ Pixabay
सुबह खाली पेट में ज्यादा चीनी वाली चीजें नहीं खाना चाहिए। इससे पेट खराब होने की संभावना होती है। इसके साथ ही शरीर में ब्लड शुगर भी तेजी से बढ़ सकता है।
Image: Freepik
खाली पेट में दूध की चाय या कॉफी भी नहीं पीना चाहिए। ना ही तली हुई चीजें या दही खानी चाहिए।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 30 July 2025 at 14:42 IST