floor-cleaning-tips-in summer-sticky-floor-hacks home-remedies kide-makode-bhagane-ke-tarike

Floor Cleaning Tips: गर्मी में चिपचिपा हो गया है फर्श? पोछे के पानी में मिलाकर लगाएं ये चीजें, कीड़े-मकोड़ों की भी होगी छुट्टी; दिखेगा चमाचम

Dirty And Sticky Floor Cleaning Tips: गर्मियों के मौसम में अक्सर फर्श चिपचिपा हो जाता है। धूल, पसीना और नमी की वजह से घर साफ होने के बाद भी गंदा महसूस होता है। साथ ही कीड़े-मकोड़े भी ज्यादा दिखने लगते हैं। ऐसे में अगर आप पोछा लगाते समय कुछ खास चीजें पानी में मिला दें, तो आपका फर्श न सिर्फ चमकने लगेगा बल्कि घर भी फ्रेश और कीटाणु मुक्त रहेगा। तो चलिए जानते हैं आसान और असरदार उपाय-

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नमक का इस्तेमाल: पोछे के पानी में 1-2 चम्मच नमक मिलाएं। इससे फर्श की चिपचिपाहट खत्म होती है।  छोटे कीड़े-मकोड़े दूर रहते हैं। 
 

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नींबू का रस: एक बाल्टी पानी में 1 नींबू का रस मिलाएं। फर्श से बदबू हटती है। घर में ताजगी बनी रहती है। हल्का सा चमकदार लुक भी मिलता है। 
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सफेद सिरका: 2-3 चम्मच सफेद सिरका पानी में मिलाकर पोछा लगाएं। क्टीरिया और जर्म्स खत्म होते हैं। फर्श की चिकनाई दूर होती है। टाइल्स और मार्बल चमकने लगते हैं। 
 

Image: Freepik
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिटकरी: थोड़ी सी फिटकरी पानी में घोल लें। यह नेचुरल डिसइंफेक्टेंट का काम करती है। कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने में मदद करती है। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नीम का पानी: नीम की पत्तियों को उबालकर उसका पानी ठंडा कर लें और पोछे में मिलाएं। मच्छर, चींटियां और कीड़े दूर रहते हैं। घर में नेचुरल खुशबू आती है।

Image: canva
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फ्लोर क्लीनर + थोड़ा सा बेकिंग सोडा: अपने रोज के फ्लोर क्लीनर में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं। जिद्दी गंदगी आसानी से साफ होती है। फर्श ज्यादा चमकदार दिखता है। 

Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पोछा हमेशा साफ पानी से धोकर ही इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें, इससे चिपचिपाहट बढ़ सकती है। दिन में कम से कम एक बार पोछा जरूर लगाएं। 

Image: Freepik
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप गर्मियों में भी अपने घर के फर्श को साफ, चमकदार और कीटाणु मुक्त रख सकते हैं। अब न चिपचिपाहट की परेशानी होगी और न ही कीड़े-मकोड़ों का झंझट। 

Image: Freepik
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड