
अपडेटेड 19 July 2025 at 14:53 IST
Lizards: घर में खूब हो गई मक्खियां और उसे खाने आ रही छिपकली? सिर्फ एक गोली से दोनों हो जाएंगे छू मंतर
घरों से मक्खियों और छिपकली को भगाने के लिए इन घरेलू उपायों को अपनाएं। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप इन्हें घर से भगा सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

बरसात के मौसम में घरों में मक्खियां और छिपकली अपना अड्डा बना लेती हैं। ऐसे में इन से छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप इन से छुटकारा पा सकते हैं।

फिनाइल की गोली पीसकर पाउडर तैयार करें। गर्म पानी में उस पाउडर को मिलाएं। इसके बाद एक ढक्कन फ्लोर क्लीनर, एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक ढक्कन डेटॉल मिलाएं।
Advertisement

इन सभी को मिलाकर घोल बना लें और फिर स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। अब इसका छिड़काव घर की उन सभी जगहों पर करें जहां मक्खियां और छिपकली का डेरा डालता है।

इस घोल को घर के कोनों से लेकर बाथरूम की नाली तक छिड़कने के बाद रातभर के लिए छोड़ दें। इसकी तेज गंध मक्खियां और छिपकलियों का सफाया करने में असरदार साबित होगी।
Advertisement

फिनाइल की गोलियां छिपकलियों और मक्खियों को भगाने में कारगार साबित होती हैं। फिनाइल की गोलियों में मौजूद गंध इन्हें पसंद नहीं है और वे इनसे कोसो दूर भागती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 19 July 2025 at 14:53 IST