fitkari-for-hair-dandruff-removal-and-hair-fall-control in summer alum benefits

Fitkari For Hair: चिपचिपी गर्मी में स्कैल्प से डैंड्रफ की छुट्टी करेगी फिटकरी, जान लें इस्तेमाल का सही तरीका; हेयरफॉल भी होगा कम

Alum For Hair: चिपचिपी गर्मी में पसीने के कारण स्कैल्प पर डैंड्रफ और खुजली होना आम बात है। इससे बाल भी बहुत झड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिटकरी आपकी इस समस्या को आसानी से दूर कर सकती है?

camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिटकरी में बेहतरीन एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह स्कैल्प की गंदगी को गहराई से साफ करती है, डैंड्रफ को जड़ से मिटाती है और हेयरफॉल को भी काफी हद तक कम करती है।

Image: AI
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस्तेमाल का पहला तरीका: नहाने से पहले एक मग पानी में एक छोटा टुकड़ा फिटकरी का डालें। जब यह पानी में हल्का घुल जाए, तो इस जादुई पानी से अपने बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह धो लें।
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके अलावा दूसरे तरीके में आप फिटकरी का बारीक पाउडर बना लें। अब अपने रेगुलर हेयर ऑयल जैसे नारियल या सरसों का तेल में एक चुटकी फिटकरी पाउडर मिलाएं और इससे स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें।

Image: Freepik
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तेल और फिटकरी के इस मिश्रण को बालों में 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद किसी माइल्ड या हर्बल शैंपू से बालों को धो लें। इससे पहली ही बार में डैंड्रफ की छुट्टी हो जाएगी।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिटकरी का इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ 1 या 2 बार ही करें। इसका बहुत ज्यादा उपयोग बालों को रूखा बना सकता है। अगर स्कैल्प पर कोई घाव या कट है, तो इसका प्रयोग न करें।

Image: Freepik
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्मियों में इस आसान और सस्ते घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाएं। कुछ ही हफ्तों में आपके बाल डैंड्रफ-फ्री, मजबूत और चमकदार बन जाएंगे। आज ही इसे अपनी हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड