
अपडेटेड 20 August 2024 at 23:27 IST
Fatty Liver: आपका भी है फैटी लिवर? तो इन चीजों का सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, आज ही बना लें दूरी
Fatty Liver Diet: फैटी लिवर की समस्या से परेशान व्यक्ति को अपने खान-पान का बेहद खास ध्यान रखना होता है। ऐसे में उन्हें कुछ चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

Fatty Liver: आजकल के खराब खानपान के चलते काफी लोग फैटी लिवर की समस्या से परेशान रहते हैं। इसका सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। वहीं जिन लोगों को यह समस्या है उन्हें कुछ चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। Image: freepik

फैटी लिवर की समस्या से परेशान लोगों को रिफाइंड फूड्स जैसे व्हाइट ब्रेड, पास्ता, सफेद चावल और मैदे से बनी चीजे नहीं खानी चाहिए। इससे समस्या बढ़ सकती है। Image: freepik
Advertisement

फैटी लिवर वालों को रेड मीट खाने से बचना चाहिए। इसमें चर्बी बहुत ज्यादा होती है, जो इन मरीजों की समस्या को बढ़ाने का काम करता है। इसकी जगह आप मछली का सेवन कर सकते हैं। Image: Freepik

फैटी लिवर के मरीजों के लिए ऑयली फूड्स बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसमें तेल की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से लिवर और पाचन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। Image: freepik
Advertisement

नमक खाने में जान फूंकने का काम करता है, लेकिन फैटी लिवर वालों के लिए यह नुकसानदायक होता है। ऐसे में इन मरीजों को ज्यादा नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। Image: freepik

फैटी लिवर की समस्या होने पर मीठी चीजें खाना अवॉयड करें। यहां तक कि मीठे फल भी कम से कम ही खाएं। इसके अलावा डिब्बाबंद और बेकरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी करने से बचें। Image: freepik
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 20 August 2024 at 23:27 IST