
अपडेटेड 1 December 2025 at 23:06 IST
Fake Egg vs Real Egg: मार्केट में मिलने लगे हैं नकली अंडे! असली-नकली की ऐसे करें पहचान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Fake Egg vs Real Egg: सर्दियों में लोग प्रोटीन और गर्माहट पाने के लिए उबला हुआ अंडा खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन अब मार्केट में नकली अंडों की एंट्री ने लोगों हेल्थ को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ये प्लास्टिक जैसे तैयार किए गए अंडे दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं, लेकिन शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि नकली अंडे कैसे पहचानें और उससे क्या नुकसान हो सकता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

छिलके से पहचानें: नकली अंडे का छिलका काफी चिकना होता है और छूने पर प्लास्टिक जैसा लगता है। असली अंडे का छिलका थोड़ा खुरदुरा और नेचुरल टेक्सचर वाला होता है।

पानी में टेस्ट करें: एक गिलास पानी भरें और अंडा डालें। नकली अंडा पानी में तैरता है, जबकि असली अंडा नीचे बैठ जाता है। यह पहचान का सबसे आसान तरीका है।
Image: freepikAdvertisement

आग से करें चेक: अगर अंडे का कोई हिस्सा जलने लगता है और प्लास्टिक की बदबू आती है, तो समझ जाएं कि यह नकली है। इसमें मिलावट हो सकती है।
Image: freepik
उबालने पर रबर जैसा: नकली अंडा उबालने पर रबड़ की तरह खिंचने लगता है। इसका सफेद हिस्सा अजीब तरीके से सख्त हो जाता है जो असली अंडे में नहीं होता।
Image: freepikAdvertisement

सेहत पर नुकसान: नकली अंडे लंबे समय तक खाने से कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे-
- पेट दर्द
- उल्टी
- गैस और पेट फूला रहना
- किडनी पर असर
- मुंह से बदबू

सबसे अच्छा अंडा कौन सा? ऑर्गेनिक या फ्री-रेंज अंडे सबसे हेल्दी माने जाते हैं। इनमें पोषक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं। हालांकि, अंडों का स्वाद चिकन की नस्ल पर भी निर्भर करता है।

अंडे हमेशा फ्रिज में रखें। बहुत गंदे अंडों को सिर्फ सूखे कपड़े से पोंछें, उन्हें धोने से वे जल्दी खराब हो जाते हैं। अंडों पर हल्का सा तेल की परत हो लगा दें, इससे वह लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 December 2025 at 23:06 IST