face-tanning-removal-besan-face-pack-home-remedies chehre-ki-tanning-hatane-ke upay

Face Tanning Removal: पार्लर जाना भूल जाएंगी! चेहरे का कालापन और टैनिंग झटपट होगी दूर, बेसन में मिलाकर लगाएं ये चीजें

Besan Face Pack For Glowing Skin: गर्मी के मौसम में तेज धूप, धूल और पसीने की वजह से चेहरे पर टैनिंग और कालापन आना आम बात है। कई बार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी स्किन पहले जैसी साफ और ग्लोइंग नहीं दिखती। ऐसे में घर की रसोई में मौजूद बेसन और गुलाब जल आपकी स्किन के लिए किसी नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट से कम नहीं हैं। अगर आप भी चेहरे की टैनिंग हटाकर नेचुरल निखार पाना चाहती हैं, तो बेसन से बना ये आसान फेस पैक जरूर ट्राई करें।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बेसन स्किन की गंदगी, अतिरिक्त तेल और डेड स्किन को साफ करने में मदद करता है। वहीं गुलाब जल त्वचा को ठंडक देने के साथ उसे फ्रेश और हाइड्रेटेड बनाए रखता है। 

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दोनों का कॉम्बिनेशन चेहरे की टैनिंग कम करने और स्किन को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फेस पैक बनाने के लिए: 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच गुलाब जल, 1 चुटकी हल्दी, आधा चम्मच दही या दूध
 

Image: Freepik
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले एक बाउल में बेसन डालें। अब इसमें गुलाब जल, हल्दी और दही मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो। सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब तैयार पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें। चेहरे की टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगेगी। 
 

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पैक के बाद स्किन साफ और फ्रेश दिखेगी। इससे ऑयली स्किन की समस्या कम हो सकती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने लगेगा। बेहतर रिजल्ट के लिए इस फेस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Image: AI
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नियमित इस्तेमाल से स्किन पहले से ज्यादा साफ और मुलायम नजर आ सकती है। फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो डॉक्टर की सलाह लें। 

Image: AI
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें। नेचुरल चीजों से बना ये आसान फेस पैक बिना ज्यादा खर्च के आपकी स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है।

 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड