
अपडेटेड 4 August 2025 at 23:31 IST
Face Glow: कच्चे दूध के साथ मिलाकर करें क्लीन-अप, चेहरा जाएगा चमक और स्किन करेगी नेचुरली ग्लो
खूबसूरत दिखने के लिए समय-समय पर स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए बाहरी केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि कच्चा दूध काम में आ सकता है। कच्चे दूध में ऐसे गुण होते हैं जो ना सिर्फ स्किन को डीप क्लीन करते हैं, बल्कि चेहरे पर नैचुरल ग्लो भी लाते हैं। ये हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद है और खूबसूरत स्किन पाने का बिल्कुल केमिकल-फ्री तरीका है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
1/6
|
|

कच्चे दूध से क्लीन-अप करने के स्टेप्स:
फेस क्लीनिंग
- कॉटन में कच्चा दूध लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
- 5 मिनट मसाज करें और गीले कपड़े से चेहरा साफ करें।
- इससे स्किन की गंदगी और ऑयल साफ हो जाता है।
2/6
|
|

स्क्रबिंग
- 1 चम्मच कच्चा दूध,बेसन और चुटकी भर हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- चेहरे पर हल्के हाथों से 5-7 मिनट तक स्क्रब करें।
- फिर सादे पानी से धो लें।
- ये डेड स्किन हटाता है और पोर्स को क्लीन करता है।
Advertisement
3/6
|
|

फेस पैक
- मुल्तानी मिट्टी, कच्चा दूध और शहद मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लें।
- 15-20 मिनट बाद जब पैक सूख जाए तो पानी से धो लें।
- इससे स्किन टाइट होती है और चेहरा फ्रेश दिखता है।
4/6
|
|

मॉइस्चराइजिंग
- कच्चे दूध और गुलाब जल को मिक्स करके चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।
- इससे स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेट रहती है।
Advertisement
5/6
|
|

क्या हैं क्लीन-अप के फायदे?
- स्किन को करता है डीप क्लीन।
- चेहरे पर आता है नेचुरल ग्लो।
- पिंपल्स और टैनिंग कम होती है।
- स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है।
- खर्च बिल्कुल कम और रिजल्ट दमदार।
6/6
|
|

इन बातों का रखें ध्यान
- पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- हफ्ते में 1 बार ही यह क्लीन-अप करें।
- धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 4 August 2025 at 23:26 IST