
अपडेटेड 13 July 2025 at 22:19 IST
Chia Seeds के ज्यादा सेवन से हो सकता है नुकसान, जानें क्या होगा असर
डिजिटल दुनिया में इंटरनेट पर हर चीज उपलब्ध है। आपको डाइट के बारे में कुछ जानना हो, या फिर फूड के बारे में सबकुछ मिल जाता है। आज के समय में लोग ट्रेंड के हिसाब से अपनी लाइफ में बदलाव लाते हैं। सोशल मीडिया पर चीया सीड्स काफी वायरल होता रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार चीया सीड्स के क्या नुकसान हो सकते है?
- फोटो गैलरी
- 1 min read

चीया सीड्स खाने के केवल फायदे ही नहीं नुकसान भी हैं। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लोग पानी में या दूध के साथ अलग-अलग तरीके से इसे खाना पसंद करते हैं।
Image: Canva
चीया सीड्स में Omega-3 फैटी एसीड, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Image: CanvaAdvertisement

लेकिन क्या आप जानते हैं, कि अगर आप चीया सीड्स रोज खाते हैं, तो यह आपके शरीर को नुकसान भी कर सकता है।
Image: Canva
चिया सीड्स का ज्यादा सेवन कुछ लोगों में एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है। एक बार में बड़ी मात्रा में चिया सीड्स का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है।
Image: CanvaAdvertisement

चिया सीड्स के कारण होने वाली फूड एलर्जी से उल्टी, दस्त, होठों या जीभ में खुजली, स्किन पर चकत्ते, आंखों से पानी आना और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
Image: Canva
चिया सीड्स में ब्लड को पतला करने वाले गुण होते हैं जो ब्लड के थक्के बनने की प्रोसेस को कम कर सकते हैं।
Image: CanvaDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 13 July 2025 at 22:19 IST