Multigrain Atta

Multigrain Atta: क्या डेली खाना चाहिए मल्टीग्रेन आटे की रोटी? जान लें फायदे और नुकसान

Multigrain Atta: हेल्दी हेल्थ के लिए आजकल लोगों के बीच मल्टीग्रेन आटा काफी ट्रेंड में बना हुआ है। इस आटे में गेहूं, जौ,बाजरा,चना,रागी जैसे की पौष्टिक अनाज शामिल होते हैं। लेकिन क्या रोजाना मल्टीग्रेन आटे की रोटियों को खाना चाहिए या नहीं? क्या रोजाना मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाना फायदेमंद है या नहीं? क्या इससे कोई नुकसान भी हो सकता है? आइए जानते हैं कि मल्टीग्रेन रोटी से जुड़े फायदे और नुकसान के बारे में। इसके साथ इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मल्टीग्रेन आटा क्या होता है?

कई तरह के अनाजों को मिक्स करके तैयार किया जाता है। इसमें गेहूं, जौ, चना, बाजरा, रागी, ज्वार और कुट्टू शामिल हैं। इस आटे में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है।

Image: Freepik
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

डाइजेशन में फायदेमंद

मल्टीग्रेन आटे की रोटी में हाई फाइबर कंटेंट होता है। इसे खाने से पाचन और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वजन घटाने में फायदेमंद

फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होने से मल्टीग्रेन आटे से बनी हुई रोटियों से भूख लंबे समय तक कंट्रोल में रहती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

Image: Freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज मरीजों के लिए मल्टीग्रेन रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हर अनाज के अलग फायदे

रागी में कैल्शियम, बाजरे में आयरन, चना में प्रोटीन, ज्वार में फास्फोरस होता है। लेकिन इन अनाजों को एक साथ खाने से सभी पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है।

Image: Freepik
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रोजाना खाने से हो सकती हैं समस्याएं

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोजाना सभी अनाज को एक साथ खाने से डाइजेशन पर असर पड़ सकता है। इसमें गैस, अपच, पेट दर्द जैसी शिकायतें आ सकती हैं।

Image: Freepik
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

थायराइड मरीजों के लिए नुकसान

थायराइड की समस्या वाले लोगों को इस आटे में मौजूद कुछ छोटे अनाज जैसे बाजरा, रागी, कोदो से परहेज करना चाहिए।

Image: Freepik
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मल्टीग्रेन रोटी को खाने का सही तरीका?

हफ्ते में अलग-अलग दिन अनाज की रोटी को खाएं जैसे दो दिन गेहूं, एक दिन बाजरा, एक दिन जौ और चना। ऐसा करने से अनाज का पूरा फायदा मिलता है।

Image: canva
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बच्चों और बुजुर्गों को दें बैलेंस डाइट

बच्चों और बुजुर्गों को मल्टीग्रेन रोटी को बैलेंस करके खाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह भी लेना चाहिए।
 

Image: Unsplash
Published By :
Kirti Soni

पब्लिश्ड