
अपडेटेड 8 August 2025 at 23:35 IST
Shiny Kitchen Utensils: स्टील के बर्तनों की खो गई है शाइन? तो आजमाएं केवल 3 रुपये का ये घोल, पहली ही बार में शीशे की तरह जाएंगे चमक
हर रसोई में स्टील के बर्तन रोजाना इस्तेमाल होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इन बर्तनों की चमक फीकी पड़ने लगती है। चाहे आप कितनी भी मेहनत से साफ करें, उनमें धुंधलापन और पीलेपन जैसी परत आ ही जाती है। ऐसे में आखिर क्या करें जिससे बर्तन फिर से नए जैसे चमकने लगें? तो चलिए जानते हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा, जिसकी लागत है सिर्फ 3 रुपये और असर ऐसा है कि बर्तन पहली ही बार में चमक उठेंगे।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
1/5
|
|

क्या चाहिए इस जादुई घोल के लिए?
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 चम्मच सिरका
- नींबू का रस
- गुनगुना पानी
2/5
|
|

कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें ये घोल?
एक बाउल में बेकिंग सोडा के साथ में सिरका और नींबू का रस मिलाएं। जैसे ही आप इन्हें मिलाएंगे, हल्का झाग उठेगा।
Advertisement
3/5
|
|

इस घोल को स्टील के बर्तनों पर लगाएं। किसी पुराने ब्रश या स्क्रब पैड की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें। 2-3 मिनट बाद गुनगुने पानी से बर्तन धो लें।
Image: Unsplash4/5
|
|

क्या होगा असर?
- पीलेपन की परत हटेगी।
- जले हुए दाग हल्के होंगे।
- पुराना बर्तन भी लगेगा नया।
- बर्तन शीशे की तरह चमकेंगे।
Advertisement
5/5
|
|

क्या हैं घोल के फायदे?
- बेकिंग सोडा गंदगी और चिकनाई हटाने में माहिर है।
- सिरका में मौजूद एसिड दाग हटाने में मदद करता है।
- नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं, जो चमक वापस लाते हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 8 August 2025 at 23:35 IST