
Dry Lips: सर्दी आते ही फटने लगे होंठ? इन 5 टिप्स की मदद से रखें होंठों का ख्याल, लिप्स दिखेंगे पिंक-पिंक
Winter Lip Care Routine: सर्दी का मौसम शुरू होते ही ठंडी हवा और कम नमी की वजह से होंठ फटने लगते हैं। सूखे और रुखे होंठ न सिर्फ दर्द देते हैं बल्कि चेहरे की खूबसूरती भी फीकी कर देते हैं। लेकिन थोड़ी सी देखभाल और कुछ आसान घरेलू उपायों से आप अपने लिप्स को मुलायम, गुलाबी और हेल्दी बना सकती हैं। आइए जानते हैं 5 आसान टिप्स जो आपके होंठों की खूबसूरती बनाए रखने में मदद करेंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
रखें होंठ हाइड्रेटेड
सर्दियों में शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ा कारण होता है जिससे होंठ फटने लगते हैं। दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी पिएं। अंदर से नमी मिलेगी तो होंठ भी मुलायम रहेंगे।
Image: Meta AI
लगाएं नेचुरल लिप बाम
बाजार के केमिकल वाले लिप बाम की जगह घर पर ही नेचुरल बाम बनाएं। 1 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच घी और थोड़ा-सा शहद मिलाकर रखें। दिन में 2-3 बार इसे होंठों पर लगाएं।
Image: FreepikAdvertisement
दिन में 2-3 बार इसे होंठों पर लगाएं। इससे लिप्स को नेचुरल मॉइस्चर मिलेगा।
Image: Freepik
करें लिप स्क्रबिंग
होंठों से डेड सेल्स को हटाने के लिए लिप स्क्रब बहुत जरूरी है। 1 चम्मच चीनी में कुछ बूंदें शहद की मिलाएं और हल्के हाथों से होंठों पर रगड़ें।
Image: CanvaAdvertisement
फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे लिप्स स्मूद और सॉफ्ट दिखेंगे।
Image: freepik
सोने से पहले लगाएं घी या बादाम तेल
रात में सोने से पहले घी, बादाम तेल या नारियल तेल होंठों पर लगाने की आदत डालें। रातभर में ये गहराई तक जाकर नमी लौटाता है और सुबह होंठ एकदम सॉफ्ट और पिंक दिखते हैं।
Image: Freepik
धूप से बचाएं
सूरज की रोशनी लिप्स को डैमेज कर सकती हैं। बाहर निकलते वक्त लिप बाम जरूर लगाएं जिसमें एसपीएफ मौजूद हो। इससे होंठों को सनबर्न और ड्रायनेस से सुरक्षा मिलेगी।
Image: freepik
गुलाबी लिप्स के लिए घरेलू नुस्खा
थोड़ा-सा चुकंदर का रस और शहद मिलाकर होंठों पर लगाएं। रोजाना 10 मिनट तक लगाने से लिप्स नेचुरली पिंक और सॉफ्ट दिखने लगेंगे।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।