अपडेटेड 30 June 2025 at 20:40 IST
1/8:
बरसात दस्तक दे चुकी है और घर में कीड़े-मकौड़ों का आना शुरू हो गया है। घर में कीट-पतंगों की बढ़ती तादाद को देखते हुए छिपकलियां भी आने लगी हैं। इसके अलावा कॉकरोच भी घरों में डेरा जमाने लगे हैं।
2/8:
कमरों से लेकर रसोई तक, इनकी वजह से हाइजीन से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती है। खाने की चीजों में इनके गिरने का डर रहता है। अगर आप भी इनसे परेशान हैं तो नीचे दिए गए घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।
/ Image: AI3/8:
काली मिर्च और तंबाकू को पानी में मिलाकर एक स्प्रे तैयार करें। घर के जिस कोने में छिपकली का आतंक हो वहां छिड़क दें। छिपकली आपके घरों से भाग जाएगी।
4/8:
छिपकली को भगाने के लिए अंडे के छिलके भी कारगर साबित होते हैं। उबले हुए अंडे के छिलकों को उन कोनों पर डाले जहां छिपकली अपना डेरा जमाती है। आप देखेंगे कि वो कोने खाली हो चुके होंगे।
5/8:
छिपकलियों को भगाने के लिए प्याज लहसुन का उपयोग भी किया जा सकता है। प्यास लहसुन का पेस्ट बनाकर इसे छिपकलियों के आतंक वाली जगहों पर डाले। वो भाग खड़े होंगे।
6/8:
बेकिंग सोडा और चीनी का घोल तैयार करें। इसे स्प्रे बोतल में भरें और फिर कॉकरोच वाली जगहों पर छिड़क दें। कॉकरोच भाग जाएंगे।
7/8:
कॉकरोच को काली मिर्च और लौंग की सुंगध पसंद नहीं है। पानी में काली मिर्च और लौंग का पाउडर मिलाकर इसे कॉकरोच वाली जगहों पर स्प्रे कर दें।
8/8:
कॉकरोच को तेजपत्ते की मदद से भी भगाया जा सकता है। तेज पत्ते को पानी में भिगोएं और उसे कॉकरोच वाली जगहों पर छिड़कें। कॉकरोच वहां से भाग जाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
पब्लिश्ड 30 June 2025 at 20:39 IST