easy and quick south Indian recipes for breakfast healthy and tasty food in minutes

South Indian Breakfast Recipe: सुबह नाश्ते के लिए झटपट बन जाएंगी ये 5 तरह की साउथ इंडियन डिशेज, जानें मिनटों में बनाने की रेसिपी

सुबह का नाश्ता अगर टेस्टी और हेल्दी दोनों हो तो दिन की शुरुआत एनर्जी से भर जाती है। साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट डिशेज अपने हल्के, पौष्टिक और झटपट बनने वाले स्वाद के लिए जानी जाती हैं। इडली से लेकर उपमा तक, ये डिशेज मिनटों में बन जाती हैं और स्वाद में भी लाजवाब होती हैं। आइए जानते हैं 5 आसान और टेस्टी साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपीज।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सूजी इडली

सामग्री: सूजी, दही, नमक, तेल, सरसों दाना, करी पत्ता, हरी मिर्च, और पानी।

Image: Freepik
camera icon
2/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विधि:

एक बर्तन में सूजी, दही और थोड़ा पानी मिलाकर बैटर बना लें। इसे 10-15 मिनट तक रख दें। तड़का लगाने के लिए तेल में सरसों दाना, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें।

 

Image: Shutterstock
Advertisement
camera icon
3/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस तड़के को बैटर में मिलाएं और स्टीमर में 10 मिनट तक पकाएं। सॉफ्ट और फूली-फूली रवा इडली खाने के लिए तैयार है। नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें।

Image: Freepik
camera icon
4/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मसाला डोसा

सामग्री: डोसा बैटर, आलू, प्याज, करी पत्ता, राई और मसाले।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विधि:

आलू उबालकर मैश कर लें और उसमें प्याज, हल्दी, नमक और राई का तड़का लगाएं। तवे पर डोसा बैटर फैलाएं, बीच में आलू की फिलिंग रखें।

 

Image: Freepik
camera icon
6/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कुरकुरा होने पर मोड़ दें। गरमागरम मसाला डोसा तैयार है। इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें।

Image: Freepik
camera icon
7/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अप्पे

सामग्री: सूजी, उड़द दाल, प्याज, हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल

Image: Shutterstock
camera icon
8/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विधि:

सूजी में दही मिलाकर 15 मिनट रखें। तैयार बैटर में नमक, प्याज, हरी मिर्च मिलाएं। अप्पे पैन को गर्म करके हर खाने में थोड़ा सा तेल लगाएं।

 

 

Image: Shutterstock
camera icon
9/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बैटर डालें, ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं। पलटें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा सेंक लें। गरमा-गरम अप्पे नारियल की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।

Image: Shutterstock
camera icon
10/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पोंगल

सामग्री: चावल, मूंग दाल, काली मिर्च, अदरक, करी पत्ता, घी और नमक।

Image: Chefdinu/Instagram
camera icon
11/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विधि:

चावल और दाल को साथ में उबाल लें। घी में काली मिर्च, अदरक और करी पत्ता का तड़का लगाएं।

 

Image: ira.s_kitchen/Instagram
camera icon
12/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसे उबले हुए चावल-दाल में मिलाएं। अच्छे से चलाएं और 2 मिनट पकाएं। घी से भरपूर यह डिश बहुत हेल्दी और स्वादिष्ट होती है।

Image: Freepik
camera icon
13/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उपमा

सामग्री: सूजी, प्याज, हरी मिर्च, करी पत्ता, राई, तेल और पानी।

Image: Pinterest
camera icon
14/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विधि:

कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ता और प्याज डालें। जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए, तो सूजी डालकर भूनें।

 

Image: Pinterest
camera icon
15/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुए चलाते रहें। नमक डालें और 5 मिनट तक पकाएं। तैयार है हल्का और स्वादिष्ट उपमा, जो सुबह के लिए परफेक्ट है।

Image: Freepik
camera icon
16/16
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इन साउथ इंडियन डिशेज को आप बिना ज्यादा मेहनत और समय के बना सकते हैं। ये न केवल टेस्टी हैं बल्कि हेल्दी भी होती हैं। सुबह के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट विकल्प हो सकता है।

Image: Pexels
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड