dry or soaked raisins benefits also know right way of eating during winter kishmish khane ka sahi tareeka kya hai

Soaked Vs Dry Raisins: सर्दी में किशमिश भिगोकर खानी चाहिए या सूखी? जानें दोनों के फायदे और सेवन का सही तरीका

Benefits Of Eating Raisins: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन्हीं में से एक है किशमिश, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि किशमिश को भिगोकर खानी चाहिए या सूखी? तो चलिए जानते हैं इसे खाने का सही तरीका और क्या हैं इससे मिलने वाले फायदे?

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भिगोई हुई किशमिश के फायदे

भिगोई किशमिश कब्ज और एसिडिटी की समस्या को कम करती है। यह शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करती है। 

 

Image: AI
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सुस्ती और थकान दूर कर दिनभर एक्टिव रखती है। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होता है। रोजाना सेवन से त्वचा में निखार आता है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सूखी किशमिश के फायदे

ठंड में शरीर को गर्म रखने में मददगार होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बीमारियों से बचाते हैं।

Image: Freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 कैल्शियम और बोरॉन से भरपूर होती है। कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस रखने में मदद करती है।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप पेट की समस्या, कब्ज या डाइजेशन से परेशान हैं, तो भिगोई हुई किशमिश ज्यादा फायदेमंद रहेगी। वहीं अगर आपको ठंड में तुरंत ऊर्जा चाहिए या कमजोरी महसूस होती है, तो सूखी किशमिश भी खा सकते हैं।

Image: Freepik
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सर्दियों के लिए भिगोई हुई किशमिश को ज्यादा सुरक्षित और सेहतमंद माना जाता है, क्योंकि यह शरीर पर हल्की और आसानी से पचने वाली होती है।

Image: Unsplash
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भिगोई किशमिश को 5-10 किशमिश रात में पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। साथ में उसका पानी भी पी सकते हैं। सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर यह आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखेगी।

 

Image: Freepik
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सूखी किशमिश को दिन में किसी भी समय स्नैक की तरह 10-15 किशमिश खाई जा सकती हैं। ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में किशमिश खाना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए संतुलन जरूरी है।

Image: Freepik
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सर्दियों में किशमिश सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। अगर आप बेहतर पाचन और हल्की डाइट चाहते हैं तो भिगोई हुई किशमिश चुनें, और अगर तुरंत ऊर्जा चाहिए तो सूखी किशमिश भी एक अच्छा विकल्प है। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Sujeet Kumar

पब्लिश्ड