
Drumstick Ki Sabji Recipe: गर्मी में पेट को ठंडा रखती है सहजन की सब्जी, स्वाद और सेहत दोनों का रखेगी ख्याल; बच्चे भी कर जाएंगे चट
Moringa Ki Sabji Recipe: गर्मी के मौसम में अक्सर कुछ हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी खाने का मन करता है. ऐसे में सहजन यानी ड्रमस्टिक की सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। सहजन स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, साथ ही इसमें कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे सेहत का खजाना भी कहा जाता है। अगर बच्चे सहजन खाना पसंद नहीं करते, तो इस आसान और स्वादिष्ट रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें। मसालों के साथ बनी ये सब्जी इतनी टेस्टी लगती है कि बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सहजन खाने के फायदे: शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। पाचन को बेहतर बनाता है। इम्यूनिटी मजबूत करता है। शरीर में कमजोरी और थकान दूर करने में मददगार होता है। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है।
Image: AI
सहजन की सब्जी बनाने के लिए सामग्री: 4-5 सहजन की फलियां, 2 आलू, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 2 टमाटर प्यूरी, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
Image: FreepikAdvertisement
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच तेल, हरा धनिया
Image: AI
सहजन की सब्जी बनाने की विधि: सबसे पहले सहजन को अच्छी तरह धोकर 2-3 इंच के टुकड़ों में काट लें। अब आलू भी काटकर तैयार कर लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
Image: AIAdvertisement
इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड पकाएं। अब टमाटर डालें और सारे मसाले मिलाकर अच्छे से भून लें. जब मसाले तेल छोड़ने लगें, तब इसमें आलू और सहजन डाल दें।
सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर 1-2 मिनट भूनें। इसके बाद जरूरत के अनुसार पानी डालें और ढककर मध्यम आंच पर पकने दें। करीब 15-20 मिनट में सहजन और आलू अच्छे से पक जाएंगे।
Image: Neha Cook Book
आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। गरमा-गरम सहजन की सब्जी को रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें। इसका स्वाद इतना मजेदार लगता है कि घर वाले बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे। अ
Image: AI
अगर आप भी गर्मी में हेल्दी और टेस्टी खाना खाना चाहते हैं, तो सहजन की ये आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।
Image: AI
अगर बच्चे सहजन खाना पसंद नहीं करते, तो इस आसान और स्वादिष्ट रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें। मसालों के साथ बनी ये सब्जी इतनी टेस्टी लगती है कि बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।