
अपडेटेड 18 May 2025 at 14:49 IST
क्या आपने कभी पी है Ghee Coffee? फायदे जान रोज लगेंगे पीने
Ghee Coffee Benefits: अगर आपको भी कॉफी पीना पसंद है तो आपको इसमें घी मिलाकर जरूर पीना चाहिए। इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

Ghee Coffee: कॉफी शरीर को फटाफट एनर्जी देने में काफी मदद करती है। कुछ लोग इसमें घी मिलाकर भी पीते हैं। माना जाता है कि घी वाली कॉफी साधारण कॉफी के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होती है।

इस कॉफी को बनाने के लिए आपको बस एक कप ब्लैक कॉफी में एक चम्मच घी मिलाना है। ये स्वाद में भी काफी अच्छी होती है और सेहत के लिए भी बेहतरीन होती है। आइए जानते है इसे रोजाना पीने के फायदों के बारे में।
Advertisement

घी हेल्दी वसा से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप घी वाली कॉफी पीते हैं तो इससे आप तुरंत एनर्जी से भर जाएंगे और आपका दिमाग भी एक्टिव हो जाएगा।

घी वाली कॉफी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होने में मदद मिलती है। जिससे आपका वजन तेजी से घटने लगता है। इसलिए अपनी वेटलॉस डाइट में इसे जरूर शामिल करें।
Advertisement

घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और ब्यूटिरेट होता है, जो कॉफी में मिलकर मस्तिष्क की हेल्थ को और बेहतर करने का काम करता है। इसे पीने से मेमोरी भी बढ़ती है।

घी ब्यूटिरिक एसिड का एक प्राकृतिक स्रोत है, जो आंत की परत को पोषण देता है और पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है। इसे कॉफी में मिलाकर रोजाना पीने की आदत डाल लें।

मीठी कॉफी से अलग घी कॉफी में शून्य कार्ब्स और चीनी होती है, जो रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 May 2025 at 14:49 IST