
अपडेटेड 7 October 2025 at 14:09 IST
Weight Loss Drink: कम खाने पर भी फूला रहता है पेट? केवल 15 दिन गर्म पानी में ये मिलाकर पिएं, तेजी से घटेगी जिद्दी चर्बी
Weight Loss Drink: वजन कम करने में सबसे ज्यादा दिक्कत पेट की चर्बी कम करने में आती है। अगर आप भी पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो इस ड्रिंक को जरूर पिएं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

वेट लॉस करना आज हर किसी के लिए एक मुश्किल टास्क बन चुका है। लोगों का लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि खाली बैठे-बैठे ही लोगों का पेट निकल रहा है।
Image: freepik
ऐसे में मशहूर यूट्यूबर पूनम देवनानी ने एक ऐसी जादूई ड्रिंक के बारे में बताया है जिसके साथ उन्होंने दावा किया कि इसे पीने से 15 दिनों में ही असर दिखने लगेगा।
Image: freepikAdvertisement

उन्होंने इसे बनाने की रेसिपी भी बताई है और कहा कि ये ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करती है, मेटाबॉलिज्म अच्छा करती है और इससे वजन और पेट की चर्बी कम होती है।
Image: Freepik
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में सवा कप पानी डालिए, फिर उसमें एक चम्मच जीरा, एक चम्मच धनिया के बीज, एक चम्मच मोटी सौंफ और आधा चम्मच अजवाइन डालिए।
Image: youtubeAdvertisement

इस मिश्रण को तबतक उबालिए, जब तक कि एक कप पानी ना बचे। बचे हुए मसाले को पानी में डाल दीजिए और आप इसे बाद में भी पी सकते हैं।
Image: youtube
पूनम ने बताया कि ये ड्रिंक एक साथ पीने पर उतना फायदा नहीं करेगी, बल्कि इसे सिप-सिप करके पिएं। इसे खाना खाने से आधा घंटा पहले पीना है, अगर नहीं पी पाए तो खाना खाने से आधा घंटा बाद पी लेना।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 October 2025 at 14:09 IST