
अपडेटेड 7 September 2025 at 21:35 IST
पिंपल्स ने छीना चेहरे का निखार? रोज सुबह पिएं ये मैजिक ड्रिंक, अंदर से साफ हो जाएगी त्वचा
Tea for Pimples: चेहरे पर धूल-मिट्टी की वजह से अक्सर पिंपल्स आ जाते हैं जिससे आपकी स्किन काफी बेकार लगने लगती है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए सुबह-सुबह पुदीना चाय पीना शुरू कर दीजिए।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अगर आप अपनी दिनचर्या में पुदीने की चाय को शामिल करेंगे तो इससे न केवल त्वचा की चमक बढ़ती है और मुंहासे कम होते हैं, बल्कि हार्मोन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
Image: freepik
आपको रोज सुबह उठकर सबसे पहले Spearmint Tea पीनी है। इसे पुदीना या पहाड़ी पुदीना भी कहा जाता है जो पुदीने की एक प्रजाति है। ये अपनी मीठी और ताजगी भरी खुशबू के लिए जानी जाती है।
Image: FreepikAdvertisement

स्पीयरमिंट एक पुदीने जैसी जड़ी-बूटी है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और अन्य लाभकारी कंपाउंड भरपूर मात्रा में होते हैं। यह हार्मोन कंट्रोल, ब्लड शुगर कम करने और पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है।
Image: Freepik
इसके अलावा, ये तनाव को कम करने और याददाश्त में सुधार करने में भी मदद कर सकता है। पुदीने में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, सूजनरोधी गुण होते हैं जो पिंपल्स से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
Image: freepikAdvertisement

आप पुदीने की सूखी पत्तियों और गर्म पानी से घर पर ही पुदीने की चाय बना सकते हैं। इसके अलावा, आप पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल डिप या पास्ता जैसी डिश में टेस्ट के लिए भी कर सकते हैं।
Image: Pixabay
दिन में एक बार ही इसका सेवन करें। ज्यादा पीने से ज्यादा नींद आने, किडनी डैमेज, लिवर डैमेज, सांस लेने में दिक्कत होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 September 2025 at 21:35 IST