how to get good sleep

रात को नींद आने में होती है दिक्कत? एक गिलास गर्म दूध में मिलाएं ये पाउडर, तुरंत लग जाएगी आंख

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें रात को नींद आने में दिक्कत होती है, दिनभर की थकान के बाद जब आप बेड पर लेटते हैं तो भी आपको तुरंत नींद नहीं आती? तनाव रहता है और कुछ ना कुछ सोचते रहते हैं? तो चलिए आज हम आपको एक मैजिकल ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं।

camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अच्छी सेहत के लिए 6-8 घंटे की नींद लेना हर इंसान के लिए काफी जरूरी होता है। अगर आप रात को अच्छे से सोते हैं तो अगले दिन फ्रेश उठते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को नींद आने में दिक्कत होती है।

Image: Freepik
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यूट्यूबर पूनम देवनानी ने अब अपने व्लॉग में एक जादूई तरीका बताया है और दावा किया है कि इस ड्रिंक को रोजाना सोने से आधा घंटे पहले पीने से आपको अच्छी नींद आएगी।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके लिए आपको लेना होगा एक जायफल। आधे जायफल को घिस लो। फिर जैसा आप दूध पीना पसंद करते हैं, उसी तरह एक गिलास गर्म दूध कर लो। उसमें 2 चुटकी जायफल का पाउडर डाल दो।

Image: Maa, yeh kaise karun?/youtube
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जायफल काफी खुशबूदार और टेस्टी होता है। सोने से आधा घंटा पहले जायफल पाउडर को दूध में डालकर पी लो। इससे स्वाद भी अच्छा आएगा और आपको नींद आने लगेगी। 

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जायफल में मिरिस्टिसिन नाम का एक केमिकल कंपाउंड होता है जो शरीर को आराम देता है और तनाव कम करने में मदद करता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 

Image: AI

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Sakshi Bansal

पब्लिश्ड