
Tea: आप भी खाने के बाद पीते हैं चाय? आज ही छोड़ दें ये आदत, सेहत को होते हैं कई नुकसान
Drinking Tea after meal: कई लोगों को खाने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत होती है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, तो इससे सेहत को होने वाले नुकसान जानकर अपनी इस आदत को आज ही छोड़ दें।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
भारत में कोई घर ही शायद ऐसा होगा जहां चाय के दीवाने न हो। हम इंडियंस को चाय कितनी पसंद होती है, ये तो सब जानते हैं। कुछ लोगों की दिन की शुरुआत ही चाय पीकर होती है।
Image: Freepik
तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दिन में कभी भी कितनी भी बार चाय पी सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत होती है।
Image: FreepikAdvertisement
अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिनको खाने के बाद चाय पीना अच्छा लगता है। तो आज ही अपनी इस आदत को बदल लें, क्योंकि ऐसा करने से सेहत को कई नुकसान होते हैं।
Image: Freepik
खाना खाने के बाद चाय पीने से डाइजेशन की समस्या हो सकती है। चाय की वजह से शरीर में डाइजेस्टिव जूस बनने की प्रॉब्लम होती है। इससे खाना डाइजेस्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Image: FreepikAdvertisement
खाने के तुरंत बाद चाय पीने से आयरन की कमी हो सकती है। दरअसलस, ऐसा करने से शरीर को जरूरी न्यूट्रीएंट्स नहीं मिल पाते, जिसकी वजह से आयरन की कमी हो जाती है।
Image: Freepik
चाय में कैफीन होता है जिससे नींद प्रभावित हो सकती है। अगर आप खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं, तो आपको रात में नींद नहीं आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
Image: Freepik
हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट है को तो खाने के बाद चाय का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या भी हो सकती है।
Image: Freepik
चाय बनाने के लिए जो दूध इस्तेमाल होता है उसमें 2.8 प्रतिशत लैक्टोज होता है। इसकी वजह से कई बार लोगों को गैस की समस्या होती है और यह सिरदर्द का कारण भी बन सकती है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।