
Face Pack For Glowing Skin: दिवाली पर पाना चाहती हैं चेहरे पर Instant Glow? ट्राई करें ये 5 फेस पैक, दिखेंगी खूबसूरत
दिवाली का त्योहार करीब हो और चेहरे पर ग्लो न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है, लेकिन अगर इस बार बिजी रहने की वजह से पार्लर नहीं जा पा रही हैं, तो घर पर बने कुछ आसान नेचुरल फेस पैक आपकी स्किन को मिनटों में चमका सकते हैं। ये फेस पैक केमिकल-फ्री हैं और हर स्किन टाइप पर सूट करते हैं। तो चलिए जानते हैं दिवाली पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए 5 बेस्ट फेस पैक।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
बेसन और हल्दी फेस पैक
बेसन और हल्दी का फेस पैक नेचुरल ग्लो लाने और टैन हटाने के लिए बेस्ट रहेगा। 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही या गुलाब जल के साथ एक चुटकी हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना लें।
Image: Freepik
चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें और फिर सादे पानी से धो लें। इससे स्किन क्लीन, सॉफ्ट और ब्राइट हो जाएगी।
Image: CanavAdvertisement
शहद और एलोवेरा फेस पैक
ड्राई स्किन को हाइड्रेशन देने में मदद करेगा और नेचुरल शाइन बढ़ाने में सहायक होता है। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच शहद को मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें।
Image: FREEPIK
15 मिनट बाद धो लें। शहद और एलोवेरा के फेस पैक से चेहरे पर तुरंत नमी और ग्लो आ जाएगा।
Image: FreepikAdvertisement
दूध और चावल का फेस पैक
दोष और चावल चेहरे से डेड स्किन हटाएगा और ग्लास स्किन जैसा फिनिश देने में मदद करेगा। इसके लिए 1 चम्मच चावल का आटा और 2 चम्मच कच्चा दूध का मिश्रण चेहरे पर लगाकर सूखने दें।
Image: Freepik
सूख जाने पर हल्के हाथों से रगड़कर निकालें और धो लें। स्किन स्मूद और फ्रेश नजर आएगी।
Image: Freepik
नींबू और शहद फेस पैक
यह फेस पैक पिग्मेंटेशन और डलनेस को दूर करता है। यह खासकर ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट रहेगा।
Image: Freepik
इसके लिए 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद को मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें। नींबू स्किन को ब्राइट करता है और शहद उसे मॉइस्चराइज रखता है।
Image: Freepik
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक
इन दोनों चीजों से बना फेस पैक ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्ट रहेगा। साथ ही, इंस्टेंट क्लीनअप जैसा रिजल्ट देने में मदद करता है।
Image: Freepik/Meta AI
इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और जरूरत अनुसार गुलाब जल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। फिर सादे पानी से धो लें। चेहरा तुरंत फ्रेश और क्लीन नजर आएगा।
Image: Shutterstock
अन्य स्किन केयर टिप्स
- फेस पैक लगाने से पहले चेहरा साफ करें।
- हफ्ते में 2-3 बार इन नेचुरल पैक को ट्राई करें।
- फेस पैक के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं ताकि स्किन सॉफ्ट बनी रहे।
दिवाली पर पार्लर जैसी चमक पाना अब मुश्किल नहीं है। बस अपनी स्किन टाइप के हिसाब से इनमें से कोई भी नेचुरल फेस पैक लगा सकते हैं और घर बैठे ही इंस्टेंट ग्लो और रौशनी जैसी चमक चेहरे पर पा सकते हैं।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।