dirty sticky gas burner cleaning tips at home for clean kitchen usinh warm water and lemon desi nuskha free ghol

Dirty Gas Burner Cleaning: मुफ्त में बने इस घोल से चमकाएं चिपचिपा गैस का बर्नर, दूर से चमकेगी रसोई; बचेंगे सर्विस करवाने के पैसे

Gas Burner Cleaning Tips: रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाला गैस बर्नर कुछ ही दिनों में काला और जाम होने लगता है। तेल, मसाले और धूल की वजह से इसकी लौ भी कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में लोग बर्नर साफ करवाने के लिए पैसे खर्च करते हैं, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में मौजूद सिर्फ एक आसान चीज से आप गैस बर्नर को नए जैसा चमका सकते हैं। यह तरीका बेहद सस्ता, आसान और असरदार है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बर्नर साफ करने के लिए चाहिए:  1 कटोरी गर्म पानी और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

Image: AI
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले गैस बर्नर को स्टोव से निकाल लें। अब एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें नींबू का रस मिला दें। इसके बाद बर्नर को इस घोल में 20-25 मिनट तक डुबोकर छोड़ दें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब गंदगी नरम हो जाए, तब पुराने टूथब्रश या स्क्रबर की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ ही मिनटों में जमा कालापन और चिकनाई साफ होने लगेगी। आखिर में साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें।
 

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड जमी हुई गंदगी और चिकनाई को आसानी से ढीला कर देता है। इससे बर्नर के छोटे छेद भी साफ हो जाते हैं और गैस की लौ पहले जैसी तेज जलने लगती है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बर्नर नए जैसा चमकने लगेगा। गैस की लौ तेज और बराबर आएगी। रसोई साफ और चमकदार दिखेगी। सर्विस करवाने के पैसे बचेंगे। बता दें कि यह तरीका पूरी तरह घरेलू और केमिकल फ्री है।

Image: Freepik
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप भी बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के गैस बर्नर चमकाना चाहते हैं, तो यह आसान घरेलू तरीका जरूर अपनाएं।
 

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड