
अपडेटेड 13 October 2025 at 16:21 IST
Dirty Floor Cleaning: फ्लोर की शाइन पड़ गई है फीकी? 5 रुपये में बन जाएगा फर्श चमकाने वाला क्लीनर, नहीं पड़ेगी रूम फ्रेशनर की जरूरत
दिवाली की तैयारियां हम सभी कर रह रहे हैं। ऐसे में हमारे घर की सफाई अहम कामों में से एक है। वहीं फ्लोर की चमक कई बार पहले जैसी नहीं रहती है।अगर आपके घर का फर्श अब पहले जैसा नहीं चमकता, तो मार्केट के महंगे क्लीनर खरीदने के बजाय आप सिर्फ 5 रुपये में घर पर ही ऐसा इफेक्टिव फ्लोर क्लीनर बना सकते हैं जिससे फर्श एकदम नया जैसा दिखेगा।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
1/6
|
|

क्लीनर बनाने की जरूरी सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 चम्मच लिक्विड डिश सोप
- 1 ढक्कन डिटॉल
- गुलाब जल
- 1 लीटर पानी
2/6
|
|

क्लीनर बनाने का तरीका:
एक बाल्टी में गुनगुना पानी डालें। उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और अच्छे से घुलने दें। अब इसमें लिक्विड डिश सोप और डिटॉल/सैव्लॉन डालें।
Advertisement
3/6
|
|

आखिर में कुछ बूंदें गुलाब जल या एसेंशियल ऑयल की डालें ताकि घर में अच्छी खुशबू आए। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने पर आपका होममेड फ्लोर क्लीनर तैयार है।
Image: Freepik4/6
|
|

क्लीनर इस्तेमाल करने का तरीका:
बाल्टी में इस मिश्रण को डालें और सामान्य तरीके से पोछा लगाएं। फर्श न सिर्फ साफ होगा बल्कि उस पर जमी गंदगी और चिकनाई भी खत्म हो जाएगी।
Image: Freepik
Advertisement
5/6
|
|

घरेलू चीजों से बने इस क्लीनर से एक बार पोछा लगाने के बाद कमरा खुशबू से भर जाएगा।
Image: Freepik6/6
|
|

क्या हैं फायदे?
- केमिकल-फ्री और बच्चों के लिए सुरक्षित।
- फर्श की शाइन बढ़ाता है और दाग-धब्बे हटाता है।
- घर में फैलती है नेचुरल खुशबू, जिससे रूम फ्रेशनर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- खर्च लगभग 5 रुपये से कम रहेगा।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 13 October 2025 at 16:03 IST