
Dhaniya Mirchi Ki Chutney Recipe: गर्मी में पेट की गर्माहट को बाहर करेगी धनिया-मिर्ची की तीखी चटनी, खाने का स्वाद भी होगा डबल; नोट करें विधि
Mirchi Dhaniya Chutney Recipe: गर्मी के मौसम में अक्सर पेट में गर्मी, अपच और भूख कम लगने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर खाने के साथ कुछ ऐसा मिल जाए जो स्वाद भी बढ़ाए और शरीर को ठंडक भी दे, तो बात ही अलग हो जाती है। धनिया और हरी मिर्च से बनी ये चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद दोगुना करती है, बल्कि पेट को भी राहत देती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
जरूरी सामग्री: हरा धनिया, 2-3 हरी मिर्च, 3-4 लहसुन की कलियां, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 1-2 चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार नमक, 1-2 चम्मच पानी
Image: Freepik
बनाने की विधि: सबसे पहले हरे धनिया को अच्छी तरह धो लें ताकि उसमें कोई मिट्टी न रह जाए। अब मिक्सर जार में धनिया, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालें।
Image: FreepikAdvertisement
इसमें नमक और थोड़ा सा पानी मिलाकर बारीक पीस लें। अब तैयार चटनी में नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। आपकी स्वादिष्ट धनिया-मिर्ची की चटनी तैयार है।
Image: Freepik
यह चटनी पेट को ठंडक देती है, क्योंकि धनिया शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। खाने के साथ लेने से भूख खुलकर लगती है। शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में सहायक होती है।
Advertisement
यह चटनी पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है। इस चटनी को आप पराठे, दाल-चावल, रोटी-सब्जी या स्नैक्स जैसे समोसा, पकौड़े के साथ खा सकते हैं।
अगर आप स्वाद में थोड़ा बदलाव चाहते हैं, तो इसमें पुदीना के पत्ते भी मिला सकते हैं। इससे चटनी और भी ठंडी और फ्रेश लगेगी।
Image: meta AI