dhaba style masala soya chaap recipe at home

Masala Soya Chaap Recipe: नॉनवेज जाएंगे भूल जब घर में बनाएंगे ढाबा स्टाइल मसाला सोया चाप, नोट करें आसान रेसिपी

How To Make Masala Soya Chaap At Home: अगर आप घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में बिल्कुल ढाबा स्टाइल लगे, तो मसाला सोया चाप एक परफेक्ट रेसिपी है. इसका मसालेदार स्वाद और क्रीमी ग्रेवी इतनी शानदार होती है कि नॉनवेज खाने वाले भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं ढाबा स्टाइल मसाला सोया चाप बनाने की आसान रेसिपी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 सामग्री: 250 ग्राम सोया चाप, 2 बड़े प्याज बारीक कटे हुए, 2 टमाटर, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 2 हरी मिर्च, 1/2 कप दही, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 

Image: Freepik
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी, 2 बड़े चम्मच तेल या बटर, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मसाला सोया चाप बनाने की विधि: सबसे पहले सोया चाप को स्टिक से अलग करके छोटे टुकड़ों में काट लें।  अब इन्हें हल्के गर्म पानी में 5 मिनट डालकर रखें और फिर निकाल लें।

 

Image: AI
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और सोया चाप को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। अब उसी पैन में तेल डालें और प्याज को सुनहरा होने तक भूनें।  

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर पकाएं। अब टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं। मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे। 

Image: AI
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं। फिर फ्राई की हुई सोया चाप डाल दें। ऊपर से गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें।  जरूरत अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। 

Image: AI
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। गरमा-गरम मसाला सोया चाप को बटर नान, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें. इसका ढाबा जैसा स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।

Image: AI
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ज्यादा स्वाद के लिए सोया चाप को पहले दही और मसालों में 15 मिनट मेरिनेट कर सकते हैं। अगर आप स्मोकी फ्लेवर चाहते हैं, तो आखिर में कोयले का धुआं भी दे सकते हैं। 

Image: AI
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बटर डालने से इसका स्वाद और भी रिच हो जाता है। घर पर बनी यह मसाला सोया चाप रेसिपी स्वाद और मसालों का ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा। 

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड