
Desi Style Roasted Tomato Chutney: भुने हुए टमाटर की प्याज और लहसुन वाली चटनी होती है सबसे लाजवाब, जानिए आसान रेसिपी
Desi Style Roasted Tomato Chutney: क्या आप भी गर्मियों में अपने खाने का स्वाद दोगुना करना चाहते हैं? तो इसके लिए आप अपने घर पर ही लाजवाब भुने टमाटर की चटनी बना सकते हैं, जिसमें तंदूरी स्मोकी फ्लेवर और तीखेपन का स्वाद आता है। झटपट बनने वाली यह चटपटी रेसिपी सादे खाने को और भी खास बना देती है। आइए आपको बताते हैं इस चटनी को बनाने की विधि।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
सामग्री
- लाल पके टमाटर: 4-5
- लहसुन की कलियां: 10-12
- प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च: 2-3
- सरसों का तेल
- लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- हरा धनिया: कटा हुआ
सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धोकर बीच से आधा काट लें। अब गैस पर एक जाली रखें और उस पर कटे हुए टमाटर और लहसुन की कलियों को रख दें।
Image: AIAdvertisement
मीडियम आंच पर इन्हें तब तक भूनें जब तक टमाटर की स्किन पूरी तरह से काली न पड़ जाए और वे अंदर से नरम न हो जाएं। जब टमाटर- लहसुन ठंडे हो जाएं, तो टमाटर के जले हुए छिलकों को हटाएं।
Image: AI
अब एक बड़े कटोरे में इन भुने हुए टमाटरों और लहसुन को डाल लें। आप एक कांटे या पोटैटो मैशर का इस्तेमाल करके इन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें।
Image: AIAdvertisement
मैश किए हुए मिक्सचर में बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और ढेर सारा हरा धनिया मिलाएं। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, साधारण नमक, काला नमक और सरसों का तेल डालें।
Image: AI
लास्ट में नींबू का रस निचोड़ें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आपकी स्मोकी और लाजवाब देसी स्टाइल टमाटर की चटनी परोसने के लिए एकदम तैयार है।
Image: ai