
अपडेटेड 7 August 2025 at 23:33 IST
Dark Underarms: काले पड़े अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए बेसन के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, पहली ही बार में त्वचा की रंगत जाएगी निखर
अक्सर ऐसा होता है कि हमारे अंडरआर्म्स यानी बगल की स्किन धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है। ये समस्या खासकर गर्मी और पसीने वाले मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है। इसके पीछे डिओड्रेंट्स का ज्यादा इस्तेमाल, वैक्सिंग, शेविंग या पसीने की वजह से स्किन डार्क होना आम बात है। तो आइए जानते हैं कैसे अंडरआर्म्स की स्किन को नेचुरली साफ और निखरा बना सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

काले अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए किन चीजों की लें मदद?
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही
- 1 चम्मच नींबू का रस
- चुटकी भर हल्दी
- गुलाब जल

काले अंडरआर्म्स को साफ करने का घरेलू उपाय क्या है?
एक कटोरी में बेसन डालें। अब उसमें दही, नींबू का रस और हल्दी मिलाएं। अब गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
Advertisement

इस पेस्ट को अपने काले पड़े अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें।
Image: Shutterstock
हफ्ते में कितनी आजमाएं यह नुस्खा?
इस पेस्ट को हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। कुछ ही बार में आपको फर्क नजर आने लगेगा। अंडरआर्म्स की स्किन हल्की और साफ दिखने लगेगी।
Image: FreepikAdvertisement

अन्य जरूरी टिप्स
इस पेस्ट को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो नींबू की जगह सिर्फ गुलाब जल और दही का इस्तेमाल करें।
Image: freepik
इसे लगाने के बाद धूप में न निकलें। साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और रेजर से शेविंग करना अवॉइड करें।
Image: Shutterstock
क्या है इस नुस्खे के फायदे?
- बेसन स्किन को साफ करने में मदद करता है।
- दही स्किन को मुलायम और ब्राइट बनाता है।
- नींबू नैचुरल ब्लीच का काम करता है।
- हल्दी स्किन से पिग्मेंटेशन और डार्कनेस को कम करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 7 August 2025 at 23:32 IST