dark lips treatment at home using beetroot lip balm for natural pink lips gulabi honthon ke liye chukandar ke fayde

Dark Lips Treatment: काले पड़ गए हैं होंठ? चुकंदर के साथ मिलाकर घर में बनाएं लिप बाम, लिप्स रहेंगे पिंक-पिंक

Gulabi Honthon Ke Upay: चेहरे की खूबसूरती में होंठों का भी बड़ा योगदान होता है। लेकिन धूप, धूम्रपान, डिहाइड्रेशन, ज्यादा चाय-कॉफी पीने या सही देखभाल न करने की वजह से होंठ काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में कई लोग महंगे लिप केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर में ही चुकंदर की मदद से एक नेचुरल लिप बाम तैयार कर सकते हैं। यह होंठों को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ उन्हें गुलाबी और मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चुकंदर लिप बाम बनाने के लिए सामग्री: 1 छोटा चुकंदर, 1 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच वैसलीन या शिया बटर, 1/2 चम्मच शहद
 

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले चुकंदर को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें। अब इसे छानकर इसका रस निकाल लें। एक छोटे बाउल में 1 चम्मच चुकंदर का रस लें। इसमें नारियल तेल, वैसलीन और शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तैयार मिश्रण को एक छोटे कंटेनर में भर लें और 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। आपका नेचुरल लिप बाम तैयार है।
 

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस्तेमाल करने का तरीका: रात को सोने से पहले इस लिप बाम को होंठों पर लगाएं। दिन में भी जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित उपयोग से होंठ मुलायम और हेल्दी बने रहेंगे।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

होंठों को प्राकृतिक गुलाबी रंग देने में मदद करता है। ड्राई और फटे हुए होंठों को मॉइस्चराइज करता है। होंठों की डेड स्किन को नरम बनाता है। केमिकल-फ्री होने की वजह से त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है।

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आपके होंठों पर किसी तरह की एलर्जी, जलन या घाव है, तो किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी पीना और होंठों को धूप से बचाना भी जरूरी है।

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

घर में आसानी से बनने वाला यह चुकंदर लिप बाम आपके होंठों की देखभाल का एक शानदार और किफायती तरीका हो सकता है। नियमित इस्तेमाल से होंठ नरम, मुलायम और प्राकृतिक रूप से खूबसूरत नजर आ सकते हैं।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड