
Dahi Pyaj Ki Sabji Recipe: गर्मी में किचन से चाहिए छुट्टी? बिना झंझट 5 मिनट में तैयार करें दही-प्याज की सब्जी, खाते ही चाटते रह जाएंगे उंगलियां
Curd Onion Instant Sabji Recipe For Summer: गर्मी के मौसम में घंटों किचन में खड़े होकर खाना बनाना किसी मुश्किल काम से कम नहीं लगता। ऐसे में हर कोई ऐसी रेसिपी चाहता है जो जल्दी भी बन जाए और खाने में स्वादिष्ट भी हो। अगर आप भी कुछ आसान, झटपट और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो दही-प्याज की सब्जी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह सब्जी बहुत कम समय में तैयार हो जाती है और इसका स्वाद इतना मजेदार होता है कि बच्चे से लेकर बड़े तक उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सामग्री: 2 बड़े प्याज, 1 कप दही, 1 हरी मिर्च, 1/2 चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 बड़ा चम्मच तेल या घी, थोड़ा सा हरा धनिया
बनाने की आसान विधि: सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें गुठलियां न रहें। अब गैस पर पैन रखें और उसमें तेल या घी गर्म करें। तेल गर्म होने पर जीरा और हींग डालें।
Image: FreepikAdvertisement
फिर कटे हुए प्याज और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक हल्का भून लें। प्याज को ज्यादा ब्राउन नहीं करना है। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें।
गैस की आंच धीमी कर दें और फेंटा हुआ दही डालकर लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं। करीब 2-3 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालें और गर्मागर्म रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें।
Image: AIAdvertisement
जब ज्यादा मेहनत करने का मन न हो, तब यह सब्जी सिर्फ 5 मिनट में बन जाती है। यह सब्जी पेट पर भारी नहीं लगती और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होती है।
Image: AI
दही की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी में शरीर को राहत देने में मदद करती है। घर में मौजूद साधारण चीजों से ही यह टेस्टी रेसिपी तैयार हो जाती है।
Image: Freepik
चाहें तो इसमें थोड़ा भुना जीरा पाउडर ऊपर से डाल सकते हैं। ज्यादा गाढ़ी ग्रेवी पसंद हो तो थोड़ा बेसन मिलाया जा सकता है। इसे ठंडी दही के बजाय सामान्य तापमान वाली दही से बनाएं।
Image: Freepik
अगर आप गर्मी में आसान और स्वाद से भरपूर रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो दही-प्याज की सब्जी जरूर ट्राई करें। कम मेहनत में बनने वाली ये डिश पूरे परिवार को खूब पसंद आएगी।
Image: Freepik