
Dahi Paratha Recipe: आधे कप दही से बनाएं लजीज पराठे, रेस्टोरेंट और ढाबा जाना भूल जाएंगे
ज्यादातर घरों में रोजाना पराठे बनते हैं। ऐसे में अगर आप हर दिन वही आलू पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो ये नई दही पराठा रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
हर भारतीय पराठा खाने के शौकीन होते हैं। ज्यादातर घरों में रोजाना पराठे बनते हैं। ऐसे में अगर आप हर दिन वही आलू पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो ये नई दही पराठा रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।
दही को आटे के साथ मिलाने से पराठा फूला और नरम बनता है। इसमें सभी मसाले होने की वजह से इसमें आपको कोई स्टफिंग करने की भी जरूरत नहीं है। क्या है दही पराठे की रेसिपी चलिए बताते हैं...
Advertisement
दही पराठा बनाने की सामग्री
दही
चीनी
नमक
मिल्क पाउडर
आटा
तेल
कॉर्नफ्लॉर
घी
आटे में दही चुटकी भर चीनी, नमक, मिल्क पाउडर और ऑयल डालकर गूंथ लें। आटे को ज्यादा सख्त या ज्यादा ढीला न गूंधे। आटा अच्छे से गूंथने के बाद इसे रेस्ट करने के लिए रख दें।
Advertisement
तब तक कॉर्न फ्लोर और घी का एक बैटर तैयार कर लें। कॉर्नफ्लॉर में घी डालें और इसे अच्छे से मिला लें। ये बैटर पराठा बनाने के समय काम आएगा।
आधे घंटे बाद आटे के छोटे-छोटे पेड़े बना लें और फिर रोटी के साइज में बेल लें। ध्यान रहे कि रोटी ज्यादा मोटी और पतली न हो। रोटी पर कॉर्न फ्लोर और घी का बैटर लगाएं। इससे पराठे में अच्छी परतें आएंगी।
रोटी बनने के बाद एक चाकू की मदद से इस पर चारों ओर आठ कट लगा लें। कट कैसे लगाना है ये आप वीडियो में देख लें। इसके बाद कट लगाई रोटी को दिखाए गए तरीके से फोल्ड करें और बेल लें।
इसके बाद पराठे को तवे पर डालकर सेंके। जब पराठा पकने लगें तो इस पर घी लगाकर सेंक ले और इसे गर्मा-गरम सर्व करें।