
Dahi Kheera Soup Recipe: बिना गैस जलाए मिनटों में तैयार करें 'कुकुंबर गजपाचो', चिलचिलाती धूप में बॉडी रहेगी एकदम चिल्ड
Dahi Kheera Soup Recipe: गर्मियों के इस चिलचिलाती धूप वाले मौसम में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। अमूमन लोग खीरे का रायता तो रोज बनाते हैं, लेकिन इस बार आप नाश्ते में कुछ नया, हल्का और बेहद सेहतमंद आजमाना चाहते हैं तो कुकुंबर गजपाचो बनाकर देख सकते हैं। यह मूल रूप से स्पेन की एक पारंपरिक ठंडी सूप रेसिपी है, जिसे भारतीय अंदाज में दही और खीरे के साथ तैयार किया जाता है। इसे बिना गैस जलाए सिर्फ 10 मिनट में बनाया जा सकता है। कुकुंबर गजपाचो को बनाने की नोट कर लें रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सूप को बनाने के लिए दो खीरे, ताजा दही, लहसुन की कलियां, एक छोटा प्याज, आठ से दस पुदीने की पत्तियां, एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक, काली मिर्च का पाउडर और ठंडा पानी लें।
Image: AI
सूप की तैयारी शुरू करने के लिए सबसे पहले दोनों खीरों को अच्छी तरह धोकर छील लें। इसके बाद खीरे, प्याज और लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि इन्हें पीसने में आसानी हो।
Advertisement
अब एक मिक्सी जार में कटे हुए खीरे के टुकड़े, ताजा दही, कटा हुआ प्याज, लहसुन और पुदीने की पत्तियां डालें। इन सभी चीजों को तब तक अच्छे से चलाएं जब तक कि एक चिकना और गाढ़ा पेस्ट न बन जाए।
अब इसमें ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। सूप को गाढ़ा या पतला करने के लिए आप जरूरत के हिसाब से थोड़ा ठंडा पानी मिला सकते हैं।
Image: AIAdvertisement
बेहतरीन स्वाद के लिए सूप को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखकर खूब ठंडा कर लें। इसके बाद इसे सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से पुदीने की पत्तियों व खीरे के बारीक टुकड़ों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और पेट को अंदर से ठंडक देता है। हल्का होने के कारण यह बहुत जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है। यह सूप लो कैलोरी और बेहद हेल्दी होता है, जो वजन को संतुलित रखने में भी मदद करता है।
Image: Freepik