curd-eating-at-night health-benefits-and-disadvantages-know right time to eat

Curd Eating Tips: रात में दही खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Right Time To Eat Curd: दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12 और अच्छे बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या रात में दही खाना सही है या नहीं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आयुर्वेद के अनुसार रात के समय दही खाने से बचने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि दही की तासीर ठंडी होती है, जिससे कुछ लोगों को कफ, बलगम या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

Image: Social Media
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हालांकि आधुनिक विज्ञान के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को दही से कोई परेशानी नहीं होती है, तो वह सीमित मात्रा में रात में भी दही खा सकता है।

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे भोजन आसानी से पचता है। इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
 

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रात के भोजन में दही शामिल करने से शरीर को प्रोटीन मिलता है, जो मांसपेशियों के लिए अच्छा होता है। गर्मियों के मौसम में दही शरीर को ठंडक देने का काम करता है और एसिडिटी से राहत दिला सकता है।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जिन लोगों को अक्सर सर्दी, खांसी या एलर्जी रहती है, उन्हें रात में दही खाने से परेशानी बढ़ सकती है। दही की ठंडी तासीर के कारण कुछ लोगों में बलगम बनने की संभावना बढ़ सकती है।
 

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कमजोर पाचन वाले लोगों को रात में दही खाने से गैस, पेट फूलना या भारीपन महसूस हो सकता है। दही को सीधे फ्रिज से निकालकर न खाएं। दही में काली मिर्च, भुना जीरा या थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर खाएं। 

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बहुत अधिक मात्रा में दही खाने से बचें। सर्दी-जुकाम या गले की समस्या होने पर रात में दही न खाएं। दही की जगह छाछ या हल्का रायता भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
 

Image: Social Media

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड