
Cucumber Peel Recipe: खीरे के छिलकों से बस 5 मिनट में बनाएं ये चटपटी डिश, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Cucumber Peel Recipe: गर्मियों में खीरा अक्सर लोग खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर इसके छिलके से बनाकर कोई डिश खाई जाए तो कैसा रहेगा। आइए आपको बताते हैं खीरे के छिलके से बनाने वाली चटपटी डिश के बारे में।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
खीरे के छिलकों की यह डिश न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। यह आपके भोजन में एक कुरकुरा और मसालेदार स्वाद जोड़ती है जिसे आप बार-बार बनाना चाहेंगे।
Image: Freepik
चटपटी खीरे के छिलके की भुजिया बनाने की सामग्री
- ताजे खीरे के लंबे कटे हुए छिलके
- दो बड़े चम्मच तेल
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- एक चुटकी हींग
- दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च
Advertisement
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर या चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया सजाने के लिए
खीरे के छिलकों की यह चटपटी डिश बनाने के लिए सबसे पहले छिलकों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और उनमें मौजूद एक्स्ट्रा पानी सुखा लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा व हींग का तड़का लगाएं।
Image: FreepikAdvertisement
हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। खीरे के छिलकों को कड़ाही में डालें और ऊपर से हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च और नमक मिलाएं। इसे मीडियम आंच पर करीब 5 मिनट तक बिना ढके पकाएं ताकि छिलकों का कुरकुरापन बना रहे।
Image: Freepik
लास्ट में अमचूर पाउडर और हरा धनिया डालकर मिला दें। आपकी गरमा-गरम चटपटी डिश तैयार है, जिसे आप रोटी या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं। पकाते समय कड़ाही को ढके नहीं वरना भाप से छिलके नरम हो जाएंगे।
Image: Pexels