cucumber-mint-chutney-recipe kheera-pudina-chutney-recipe-for-summer

Kheera Pudina Ki Chutney Recipe: गर्मी में शरीर को ठंडक देगी घर की बनी खीरे-पुदीने की चटपटी चटनी, चावल-रोटी सबके साथ लगेगी टेस्टी; नोट करें विधि

Cucumber Mint Chutney Recipe For Summer: गर्मी के मौसम में कुछ हल्का, ठंडा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। ऐसे में खीरा और पुदीना से बनी चटनी एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह चटनी ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देती है। इसे आप रोटी, पराठा, चावल या स्नैक्स के साथ आराम से खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि-

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 बड़ा खीरा, पुदीना पत्तियां, 2-3 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक,1-2 चम्मच दही, 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1/2 चम्मच काला नमक, 1 चम्मच नींबू का रस

Image: AI
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर में खीरा, पुदीना पत्तियां, हरी मिर्च और अदरक डालें। इसमें नमक, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा दही भी डाल सकते हैं, इससे चटनी और क्रीमी बनती है। अब इसे अच्छे से पीस लें। आखिर में नींबू का रस डालकर एक बार फिर से मिला लें।
 

Image: Meta AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस ठंडी-ठंडी चटनी को आप गरमा-गरम पराठों, दाल-चावल, या स्नैक्स जैसे समोसा, पकौड़े के साथ सर्व कर सकते हैं। यह हर खाने के साथ स्वाद को दोगुना कर देती है।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ज्यादा ठंडक के लिए चटनी को थोड़ी देर फ्रिज में रखकर सर्व करें। अगर चटनी ज्यादा पतली हो जाए, तो इसमें थोड़ा दही या मूंगफली डालकर गाढ़ी कर सकते हैं। तीखा पसंद हो तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

Image: Freepik
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खीरा-पुदीना की यह चटनी गर्मियों में स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखती है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह हर किसी को पसंद आती है। एक बार घर पर जरूर ट्राई कर सकते हैं। 

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड