Moong dal pakoda

Moong Dal Pakoda Recipe: कम तेल में बनेंगी एक्स्ट्रा क्रंची मूंग दाल पकौड़ियां, जानिए परफेक्ट बैटर से लेकर फ्राई करने तक के सीक्रेट

Moong Dal Pakoda Recipe: बारिश हो या गर्मी, चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़ियों का स्वाद हर मौसम में लोगों को पसंद आता है। आलू और पनीर की पकौड़ियों के अलावा मूंग दाल की पकौड़ियां भी काफी पसंद की जाती हैं। हालांकि घर पर इन्हें बनाते समय अक्सर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि पकौड़ियां बाजार जैसी क्रिस्पी और कम ऑयली क्यों नहीं बनतीं हैं। ये आसान टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। इन ट्रिक्स की मदद से मूंग दाल की पकौड़ियां बाहर से करारी और अंदर से बिल्कुल परफेक्ट बनती हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भीगी हुई मूंग दाल को बिना पानी के पीस लें। इससे बैटर अच्छा बनता है और पकौड़ियां कम तेल सोखती हैं। बैटर को अच्छी तरह फेंटना भी जरूरी है, ताकि वह फ्लफी बन सके।

Image: Freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक कटोरी पानी में बैटर की एक बूंद डालें। अगर बैटर ऊपर तैरने लगे तो समझिए कि बैटर पूरी तरह तैयार है और पकौड़ियां बनाने के लिए परफेक्ट है।
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बैटर में थोड़ा चावल का आटा मिलाने से पकौड़ियां ज्यादा क्रिस्पी बनती हैं। वहीं एक चुटकी बेकिंग सोडा पकौड़ियों को हल्का और करारा बनाने में मदद करता है।
 

Image: Freepik
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप चाहते हैं कि पकौड़ियां ज्यादा तेल न सोखें तो बैटर में थोड़ा सा गरम तेल मिला लें। इससे टेक्शचर भी बेहतर बनता है।
 

Image: Pexels
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पकौड़ियों को पहले तेज गरम तेल में डालें और फिर आंच धीमी कर दें। इससे पकौड़ियां बाहर से क्रिस्पी और अंदर से अच्छी तरह पकती हैं।
 

Image: freepik
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इन आसान टिप्स की मदद से घर पर भी बाजार जैसी स्वादिष्ट, करारी और कम ऑयली मूंग दाल पकौड़ियां बनाई जा सकती हैं। चाय के साथ इनका स्वाद हर मौसम में शानदार लगता है।

Image: freepik
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड