
Dhaniya Tamatar Ki Chutney Recipe: गर्मी में शरीर को कूल-कूल रखेगी धनिया-टमाटर की चटनी, खाने का स्वाद भी होगा चटपटा; नोट करें विधि
Coriander Tomato Chutney Recipe: गर्मी के मौसम में हल्का, ठंडा और स्वादिष्ट खाना हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में धनिया-टमाटर की चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह चटनी ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देती है। इसे बनाना बहुत आसान है और यह हर तरह के खाने के साथ परफेक्ट लगती है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
आवश्यक सामग्री: ताजा हरा धनिया, 2 टमाटर, 1-2 हरी मिर्च, 3-4 कली लहसुन, स्वाद अनुसार नमक, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, थोड़ा सा पानी
Image: Freepik
बनाने की आसान विधि: सबसे पहले धनिया को अच्छे से धो लें और मोटा-मोटा काट लें। टमाटर को भी टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर जार में धनिया, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन और जीरा डालें।
Image: FreepikAdvertisement
इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे अच्छी तरह पीस लें। अब इसमें नमक और नींबू का रस डालकर एक बार फिर मिक्स कर लें। आपकी स्वादिष्ट धनिया-टमाटर की चटनी तैयार है।
धनिया-टमाटर की चटनी शरीर को ठंडक देती है, क्योंकि धनिया और टमाटर दोनों ही ठंडी तासीर के होते हैं। इसके अलावा यह पाचन में मदद करती है, क्योंकि यह चटनी हल्की होती है और पेट के लिए अच्छी होती है।
Image: Freepik
Advertisement
साथ ही, यह चटनी विटामिन्स से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। है।
Image: Freepik
इस चटनी को आप पराठे, रोटी या दाल-चावल के साथ, समोसे, पकौड़े या स्नैक्स के साथ, सैंडविच या चाट में स्वाद बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं।
Image: AI
अगर आप गर्मी में कुछ हल्का, टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो यह धनिया-टमाटर की चटनी जरूर ट्राई करें। यह मिनटों में बन जाती है और हर किसी को पसंद आती
Image: Freepik