
अपडेटेड 6 August 2025 at 23:23 IST
Dhaniya Chutney: इन 2 तरीकों से झटपट बनाई जा सकती है अलग-अलग टेस्ट वाली धनिया की चटनी, चखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, जानें रेसिपी
चटपटे खाने की बात हो और उसमें चटनी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। खासकर धनिया की हरी चटनी तो हर घर में बनती ही है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि खाने को पचाने में भी मदद करती है। आज हम आपको बताएंगे धनिया चटनी के दो ऐसे आसान और अलग-अलग स्वाद वाले तरीके, जिन्हें झटपट बनाया जा सकता है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
1/7
|
|

रेसिपी 1: तीखी-खट्टी धनिया चटनी
सामग्री:
- ताजा हरा धनिया
- 2 हरी मिर्च
- 1 चम्मच नींबू का रस
- स्वाद अनुसार नमक
- आधा चम्मच काला नमक
- 1 इंच टुकड़ाअदरक
- जरूरत अनुसार पानी
2/7
|
|

कैसे बनाएं?
- सारी चीजों को मिक्सी में डालें।
- थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें।
- अगर जरूरत हो तो थोड़ा और नींबू रस मिलाएं।
Advertisement
3/7
|
|

यह चटनी समोसे से लेकर सिंपल घर के दाल-चावल या रोटी के साथ में खाई जा सकती है।
Image: Freepik4/7
|
|

रेसिपी 2: धनिया-पुदीना की ठंडी चटनी
सामग्री:
- हरा धनिया
- पुदीना पत्तियां
- दही
- हरी मिर्च
- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वाद अनुसार नमक
- 1 चम्मच नींबू का रस
Advertisement
5/7
|
|

कैसे बनाएं?
- पहले धनिया, पुदीना और मिर्च को पीस लें।
- फिर इसमें दही, जीरा पाउडर और नमक मिलाएं।
- एक बार फिर हल्का सा मिक्स करें।
6/7
|
|

यह चटनी मलाईदार होती है तो ज्यादातर सैंडविच या रायते की तरह खानी पसंद की जाती है।
Image: Freepik7/7
|
|

अन्य जरूरी टिप्स
- चटनी को एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखें, 3-4 दिन तक ताजी रहेगी।
- स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा लहसुन भी डाला जा सकता है।
- नींबू की जगह इमली का पल्प डालकर खटास में बदलाव ला सकते हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 6 August 2025 at 23:23 IST